12th class Geography subjective questions and answers, 12th Geography subjective question 2021 pdf, class 12 Geography subjective question in hindi, 12th Geography subjective question 2021, 12th Geography subjective question 2021 pdf, 12th Geography subjective question 2021 in hindi, class 12 Geography mcq question in hindi, 12th Geography question 2021

12th Geography subjective question 2021 | Geography subjective question class 12


12h Geography subjective question in Hindi for board exam 2021, all the important subjective question covered in 


 

ques. 1 - जन-प्रवास के पर्यावरणीय प्रभाव की व्याख्या करें। 

प्रवास के कारण लोगों का अति संकुलन क्षेत्रों में वर्तमान सामाजिक और भौतिक अवसर एवं अवसंरचना पर दबाव पड़ता है। अतः इससे बस्तियों की अनियोजित वृद्धि होती है और गंदी बस्तियों और क्षुद्र कॉलनियों का निर्माण हो जाता है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन से भौमजल स्तर के अवक्षय, वायु प्रदूषण, वाहित मल के निपटान और ठोस कचरे के प्रबंधन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

ques. 2 - पूर्वी भारत के चार महानगरों के नाम लिखिए। 

 पूर्वी भारत के चार महानगरों के नाम निम्नलिखित हैं

(i) कोलकाता (ii) पटना (iii) राँची (iv) भुवनेश्वर। 

ques. 3 - शुष्क कृषि क्या है ?

शुष्क कृषि पद्धति उन क्षेत्रों में अपनायी जाती है, जहाँ वार्षिक वर्षा 75 सेमी० से कम होती है। वर्षा के अभाव में यहाँ ऐसी फसलें उपजायी जाती हैं जो शुष्कता को सहन कर सके, जैसे—रागी, बाजरा, मूंग, चना, ज्वार इत्यादि। इन क्षेत्रों में आर्द्रता संरक्षण तथा वर्षा जल के प्रयोग की अनेक विधियाँ अपनाई जाती है।

ques. 4 - कर्क रेखा के उत्तर स्थित किन्ही दो नदी बेसिन के नाम लिखो। 

कर्क रेखा के उत्तर स्थित भारत की किन्हीं दो नदी-बेसिनों के नाम निम्नलिखित है- 
(i) गंगा नदी बेसिन (ii) ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन


ques. 5 - कोको के बारें आप क्या जानते है ?

कोको एक कृषि उत्पाद है, जिससे चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक (कोका कोला) इत्यादि बनाया जाता है। इसका उत्पादन पश्चिमी अफ्रीका विशेषकर घाना में होता है। फ्रांसवासियों ने यहाँ इसकी पौधा लगाई थी। इसकी खेती रोपण कृषि के अंतर्गत उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में होती

ques. 6 - सहकारी कृषि से आप क्या समझते है ?

जब किसानों का एक समूह अपनी स्वेच्छा से कृषि से अधिक लाभ कमाने के लिए सहकारी संस्था का गठन करता है और मिल-जुलकर आपसी सहयोग से खेती करता है, तो इस प्रकार की खेती को सहकारी कृषि कहा जाता है।

ques. 7 - बाजारी सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है ?

बाजारी सब्जी कृषि में अधिक मुद्रा मिलने वाली सब्जियों के अतिरिक्त फल और फूल की खेती होती है। इसमें गहन श्रम एवं अधिक पूँजी लगती है तथा इन्हें खराब होने से बचाने के लिए शीघ्र बाजार में पहुँचाया जाता है। इनकी माँग नगरीय केन्द्रों में अधिक है, जहाँ ऊँची आय वाले उपभोक्ता रहते हैं। नगरों में इन्हें शीघ्र पहुँचाने के लिए इनकी खेती नगरीय क्षेत्रों के समीप की जाती हैं। 

ques. 8 - अपरम्परागत ऊर्जा स्रोत के उल्लेख करें। 

अपरंपरागत ऊर्जा के स्रोत हैं सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और बायोगैस ऊर्जा। ये नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत हैं और आवश्यकता एवं क्षमता के अनुसार इनका उत्पादन बढ़ाया और उपयोग किया जा सकता है। 

ques. 9 - पेट्रो रसायन उद्योग क्या है ?

पेट्रो रसायन उद्योग आर्थिक विकास और विनिर्माण क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला उद्योग है। पेट्रोरसायन उद्योग में सिंथेटिक फाइबर । यार्न, पॉलिमर, सिंथेटिक रबर, सिंथेटिक डिटर्जेंट, इंटरमीडिएटस, परफार्मेस प्लास्टिक और प्लास्टिक प्रसंकरण उद्योग शामिल है। 

ques. 10 - पश्चिम भारत के दो उद्योगिक प्रदेशों के नाम लिखिए। 

पं० भारत के दो औद्योगिक प्रदेशों के नाम निम्नलिखित हैं


(i) महाराष्ट्र एवं (ii) गुजरात