अध्याय 4 : कार्बन एंव उसके यौगिक (Carbon and its Compounds)
♦ कार्बन
:- यह एक सर्वव्यापक तत्व है जो सभी जीवों एंव हमारे उपयोग में आने वाली वस्तुओं का आधार है |
- संकेत :- (c )
- परमाणु संख्या :- 6
- द्रव्यमान संख्या :- 12
- कार्बन का प्रतिशत :- 0.02% ( कार्बन के रूप में ) 0.03% ( CO2 के रूप में )
♦ सहसंयोजी आबंध :- जब दो परमाणु आपस में इलेक्ट्रोनो की साझेदारी करके आबंध बनाते है तो उसे सहसंयोजी आबंध कहते हैं |
♦ श्रृंखलन :- कार्बन में कार्बन के ही अन्य परमाणुओं के साथ आबंध बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है, जिससे बड़ी संख्या मे अणु बनते हैं। इस गुण को श्रृंखलन (catenation) कहते हैं।
♦ हाइड्रोकार्बन:- कार्बन तथा हाइड्रोजन के यौगिकों को हाइड्रोकार्बन कहते हैं | यह दो प्रकार के होते है –
- संतृप्त हाइड्रोकार्बन
- असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
♦ संतृप्त हाइड्रोकार्बन:- ऐसे यौगिक जिसमे हाइड्रोजन और कार्बन एकल बंध द्वारा जुड़े होते हैं उसे संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं |
जैसे :- एल्केन ( CnH2n+2 )
♦ असंतृप्त हाइड्रोकार्बन :- ऐसे यौगिक जिसमे हाइड्रोजन और कार्बन द्विबंध या त्रिबंध द्वारा जुड़े होते है उसे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं |
जैसे:- एल्कीन ( CnH2n ) , एल्काईन ( CnH2n )
♦ एल्केन:- एल्केन ( an)
- सामान्य सूत्र :- CnH2n+2
- उदाहरण:- CH4 , C2H6 , C₃H₈….
♦ एल्कीन :- एल्कीन (in )
- सामान्य सूत्र :- CnH2n
- उदाहरण :- C2H4 , C3H6 , C4H8……..
♦ एल्काइन :- एल्काइन ( yne )
- सामान्य सूत्र :- CnH2n
- उदाहरण:- C2H2, C3H4, C4H6…..
♦ बेन्जीन :- साइक्लोहेक्सेन
- सामान्य सूत्र:- C6H6
♣ प्रकार्यात्मक समूह ( Functional Groups) ♣
♦ हैलोजन समूह :- ( F, Cl , I , Br )
- हैलोएल्केन का सामान्य सूत्र:- C𝑛H2𝑛+1(F, Cl, I, Br)
- साधारण नाम :- CH3Cl ( मिथाईल क्लोराइड )
- IUPAC नाम :- CH3Cl ( क्लोरो मीथेन )
♦ एल्कोहॉल समूह :- (OH)
- एल्कोनॉन का सामान्य सूत्र:- C𝑛H2𝑛+1 (OH)
- साधारण नाम :- (ईल + एल्कोहॉल )
- जैसे :- CH3 OH ( मेथिल एल्कोहॉल)
- IUPAC नाम :- एल्केन + ऑल
- जेसे :- CH3 OH ( मिथेनॉल
♦ एल्डिहाइड समूह :- (CHO)
- सामान्य सूत्र :- CnH2n+1 CHO ( n = 0, 1 ,2 ,3 . . . .)
- साधारण नाम:- HCHO ( फॉर्मलडिहाइड)
CHCHO( एसिटलडिहाइड )
- IUPAC नाम :- ( नैल , नॉल )
- जैसे :- HCHO ( मेथेनैल )
♦ कीटोन :- CO ( नॉन )
- ऐल्केनॉन का यौगिक :- R−C(=O)−R¹
- ( R = ऐल्काइन , R¹ = ऐल्काइन )
- सामान्य सूत्र :- CnH2n+2 CO (n = 2 , 3 , 4 , 5 . . . )
- साधारण नाम :- ( ईल + किटोन )
- जैसे :- CH3 C(=O) – CH3 (डाई मिथाइल किटोन )
- IUPAC नाम :- ( नॉन )
- जैसे :- C2H6HO ( प्रोपेनॉन )
♦ कार्बोसिलिक अम्ल :- ( COOH )
- साधारण नाम :- (HCOOH) फॉर्मिक अम्ल , CH3 COOH ) ऐसीटिक अम्ल
- सामान्य सूत्र :- ( CnH2n+1 COOH ) ( n = 0 , 1 ,2 , 3 . . .)
- IUPAC नाम :- ऑइक + अम्ल
जैसे:- (HCOOH ) मिथेनॉइक अम्ल (CH3 -COOH ) इथेनॉइक अम्ल
♦ ऑक्सीकारक :- ऐसे पदार्थ जिनमे अन्य पदार्थ को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है वह ऑक्सीकारक कहलाते है |

♦ प्रतिस्थापन अभिक्रिया :- जब कोई प्रकार्यात्मक समूह किसी हाइड्रोकार्बन से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देते हैं तो ऐसी अभिक्रिया को प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |

♦ संकलन अभिक्रिया :- ऐसी अभिक्रिया जिसमे उत्प्रेरक की उपस्थिति में असंतृप्त हाइड्रोकार्बन से संतृप्त हाइड्रोकार्बन बनाया जाता है | साधारण संकलन अभिक्रिया हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया भी कहलाती है |

♦ प्रकार्यात्मक समूह :- वे समूह जो किसी हाइड्रोकार्बन से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देती है और उस हाइड्रोकार्बन में विशिष्ट गुण प्रदान करती है उसे प्रकार्यात्मक समूह कहते है|
जैसे:– हेलोजन समूह , एल्कोहोल समूह आदि |
♦ समजातीय श्रेणी :- यौगिकों की एक ऐसी श्रृंखला जिसमे कार्बन श्रृंखला में उपस्थित हाइड्रोजन को एक प्रकार का प्रकार्यात्मक समूह प्रतिस्थापित करता है उसे समजातीय श्रेणी कहते हैं | जैसे :- CH3OH , C2H5OH ….
♣ अभ्यास ♣
♦ प्रोपेनेल:- C2H5CHO

♦ ब्युटेन :- C4H8

♦ मेथेनॉइक अम्ल :- HCOOH

♦ ब्यूटेनॉन :- C4H8CO

Q1.) Co2 सूत्र वाले कार्बन डाइऑक्साइड की इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना क्या होगी ?
उत्तर:-

Q2.) पेन्टेन के लिए आप कितने संरचनात्मक समावायबों का चित्रण कर सकते हैं ?
उत्तर:-

Q3.) कार्बन के दो गुणधर्म कौन से हैं जिनके कारन हमारे चरों और कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है ?
उत्तर:-
- कार्बन में कार्बन के ही अन्य परमाणुओं के साथ आबंध बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है कार्बन के इस गुण को श्रिंखलन कहते हैं |
- चतु: संयोजकता | इनके कारन ही यह अनेक यौगिक बनाता है |
Q4.) साइक्लोपेन्टेन का सूत्र तथा इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना क्या होंगे ?
उत्तर:- साइक्लोपेन्टेन का सूत्र → C5H10
इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना :

Q5.) निम्न यौगिक की संरचनाँ चित्रित करें ?
- एथोनॉइक अम्ल
- ब्रोमोपेन्टेन
- ब्युटेनोन
- हैक्सनैल
उत्तर:- (1) एथोनॉइक अम्ल

(2) ब्रोमोपेन्टेन

(3) ब्युटेनोन

(4) हैक्सनैल

Q6.) निम्न यौगिकों का नामकरण कैसे करेंगे ?
- CH3 — CH2 — Br

(3)

उत्तर:-
- ब्रोमो इथेन
- मैथेनोल
- हेक्साइन
Q7.) ऑक्सीजन तथा एथाइन के मिश्रण का दहन वेल्डिंग के लिए किया जाता है | क्या आप बता सकते है की एथाइन तथा वायु के मिश्रण का उपयोग क्यों नही किया जाता है ?
उत्तर:- ऑक्सीजन तथा एथाइन के मिश्रण को इसीटिलीन गैस कहते हैं इसका उपयोग वेल्डिंग के लिए किया जाता है लेकिन एथाइन तथा वायु के मिश्रण का उपयोग वेल्डिंग के लिए नही किया जाता है क्योंकि वायु में ऑक्सीजन की मात्रा केवल 21 % होती है इसीलिए एथाइन का वायु में पूर्ण दहन नही होता और यह कालिख युक्त लौह के साथ जलती है |
Q8.) ऑक्सीकारक क्या है ?
उत्तर:- कुछ पदार्थ में अन्य पदार्थ को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है इन पदार्थो को ऑक्सीकारक कहते है |
Q9.) क्या आप डीटरजेंट का उपयोग कर बता सकते हैं की कोई जल कठोर या मृदु ?
उत्तर:- नही क्योंकि डीटरजेंट कठोर तथा मृदु जल दोनों के साथ झाग बनाता है इसिलिय्र हम डीटरजेंट का उपयोग कर नही बता सकते की कोई जल कठोर है या मृदु |
Q10.) एथेन का आणविक सूत्र C2H6 हैं इसमें ?
उत्तर:- 7 संयोजक बंधन है |
Q11.) ब्यूटेनॉन चर्तु – कार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह है ?
उत्तर:- कीटोन |
Q12.) CH3 Cl में आबंध की प्रकृति समझाइए ?
उत्तर:- CH3 Cl में तीन एकल बाँध कार्बन व हाइड्रोजन के मध्य होता है और एक एकल बांध कार्बन या क्लोरिन के मध्य होता है |

Q13.) कार्बन एंव उसके यौगिकों का उपयोग अधिकतर अनुप्रभोगों में इंधन के रूप में क्यों किया जाता है ?
उत्तर:- क्योंकि कार्बन एंव उनके यौगिकों के दहन में अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है | इसलिए अधिकतर कार्यो के लिए कार्बन तथा उसके योगिकों को इंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है |
Q14.) कठोर जल को साबुन से उपचारित करने पर झाग के निर्माण को समझाइए ?
उत्तर:- कठोर जल में Ca2+ तथा Mg2+ आयन होता है | यह आयन साबुन के साथ अभिक्रिया कर कैल्सियम और मैग्नीशियम लवन बना देते हैं जो आघुलान्शील होते है इन्ही अघुलनशील कैल्शियम तथा मैग्नीशियम लवणों के कारन मिसेल का निर्माण होता है जिसे झाग कहते हैं |
Q15.) यदि आप लिटमस पात्र ( लाल एंव नीला ) से साबुन की जांच करे तो आपका प्रेक्षण क्या होगा ?
उत्तर:- साबुन का विलियन क्षारीय होता है इसीलिए लाल लिटमस पात्र नीला हो जायेगा |
Q16.) हाइड्रोजनीकारण क्या है | इसका औधोगिक अनुप्रयोग क्या है ?
उत्तर:- द्वि या त्रि – आबंध युक्त असंत्रिप्त कार्बनिक यौगिक बनाते हैं इस प्रक्रिया को हाइड्रोजनीकारण कहते है अत: इस प्रक्रिया का उपयोग उद्धोगों में वनस्पति तेलों से वनस्पति घी बनाने में किया जाता है |
Q18.) मक्खन एंव खाना बनाने वाले तेल के बिच रासायनिक अंतर समझाने के लिए एक परिक्षण बताइए ?
उत्तर:- मक्खन तथा खाना बनाने वाले तेल के बिच ब्रोमीन जल की सहायता से अंतर किया जाता है l
✨ अध्याय 4 : कार्बन एवं उसके यौगिक
(महत्वपूर्ण प्रश्न–उत्तर : JAC Board)
वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न
-
एक कार्बनिक यौगिक कालिख ज्वाला के साथ जलता है। क्या यह संतृप्त है या असंतृप्त?
✔ उत्तर : असंतृप्त -
प्रकार्यात्मक समूह –COOH का नाम बताइए।
✔ उत्तर : कार्बोक्सिलिक अम्ल -
तीन कार्बन परमाणुओं वाली ऐल्केन का नाम बताइए।
✔ उत्तर : प्रोपेन (C₃H₈) -
ऐल्केन का सामान्य सूत्र क्या है?
✔ उत्तर : CnH₂n+2 -
ऐल्कीन का सामान्य सूत्र क्या है?
✔ उत्तर : CnH₂n -
ऐल्काइन का सामान्य सूत्र क्या है?
✔ उत्तर : CnH₂n–2 -
CnH₂n किस हाइड्रोकार्बन समूह का सामान्य सूत्र है?
✔ उत्तर : ऐल्कीन (असंतृप्त हाइड्रोकार्बन) -
CH₃COC₂H₅ में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह की पहचान कीजिए।
✔ उत्तर : कीटोन (C=O) -
निम्न में से कौन-सा यौगिक एल्डिहाइड है – HCHO, CH₃OH, CH₃CH₂OH ?
✔ उत्तर : HCHO (फॉर्मैल्डिहाइड) -
C₂H₆, C₂H₄, C₂H₂ एवं CH₄ में से किसमें संकलन अभिक्रिया होती है?
✔ उत्तर : C₂H₄ और C₂H₂ (दोनों असंतृप्त में होती है, पर C₂H₂ सबसे सामान्य उत्तर है) -
C₆₀ फुलेरीन अणु की आकृति कैसी होती है?
✔ उत्तर : फुटबॉल जैसी -
दो अभिक्रियाशील समूहों को लिखिए।
✔ उत्तर : –OH (हाइड्रॉक्सिल समूह), –CHO (ऐल्डिहाइडिक समूह) -
कीटोनिक अभिक्रियाशील समूह का संरचना सूत्र अंकित करें।
✔ उत्तर : >C=O -
क्लोरोफॉर्म का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : ट्राइक्लोरोमीथेन -
साइक्लोपेंटेन का सूत्र लिखें।
✔ उत्तर : C₅H₁₀ -
मेथिल ऐल्कोहॉल और एथिल ऐल्कोहॉल में कौन विषैला द्रव है?
✔ उत्तर : मेथिल ऐल्कोहॉल -
उच्च वसा-अम्लों के सोडियम लवणों को क्या कहते हैं?
✔ उत्तर : साबुन -
किसी एक अपमार्जक (डिटर्जेंट) का नाम लिखिए।
✔ उत्तर : सोडियम लॉरिल सल्फेट -
कार्बन के दो प्रमुख अपरूपों का नाम बताइए।
✔ उत्तर : हीरा एवं ग्रेफाइट -
हेक्सेन में सहसंयोजक आबंधों की संख्या कितनी है?
✔ उत्तर : 19 -
CO₂ की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना लिखिए।
✔ उत्तर : O=C=O -
कार्बन का कौन-सा अपरूप विद्युत का सुचालक होता है?
✔ उत्तर : ग्रेफाइट -
संतृप्त हाइड्रोकार्बन के समूह को क्या कहते हैं?
✔ उत्तर : ऐल्केन -
प्रकार्यात्मक समूह >C=O का नाम बताइए।
✔ उत्तर : कीटोन -
CH₃Cl का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : क्लोरोमीथेन -
C₂H₅NO₂ का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : नाइट्रोएथेन -
CH₃OH का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : मेथेनॉल -
HCOOH का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : मेथेनॉइक अम्ल (फॉर्मिक अम्ल) -
CH₃CHO का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : एथेनैल (ऐसिटैल्डिहाइड) -
CH₃COCH₃ का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : प्रोपेनोन (एसीटोन) -
C₃H₄ का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : प्रोपाइन -
C₃H₇Cl का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : क्लोरोप्रोपेन -
C₂H₅OH का IUPAC नाम लिखें।
✔ उत्तर : एथेनॉल -
पेंटेन से व्युत्पन्न ऐल्कोहॉल का आण्विक सूत्र लिखें।
✔ उत्तर : C₅H₁₁OH -
ऐल्कोहॉल श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।
✔ उत्तर : CnH₂n+₁OH -
ऐल्डिहाइड श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।
✔ उत्तर : CnH₂n+₁CHO -
कार्बोक्सिलिक अम्ल श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखें।
✔ उत्तर : CnH₂n+₁COOH -
एथेनॉल के वायु में दहन पर जल के अतिरिक्त और कौन-सा उत्पाद प्राप्त होता है?
✔ उत्तर : CO₂ -
एथेनॉल को तनु क्षारीय KMnO₄ से गर्म करने पर क्या प्राप्त होता है?
✔ उत्तर : एथेनॉइक अम्ल (CH₃COOH) -
एथेनॉइक अम्ल का साधारण नाम क्या है?
✔ उत्तर : ऐसिटिक अम्ल -
सिरका क्या है?
✔ उत्तर : ऐसिटिक अम्ल का 3–4% विलयन सिरका कहलाता है। -
सिरका में कौन-सा अम्ल होता है?
✔ उत्तर : ऐसिटिक अम्ल -
अपमार्जक किसे कहते हैं?
✔ उत्तर : लंबी हाइड्रोकार्बन श्रृंखला युक्त सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण को अपमार्जक कहते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Q1. निम्नलिखित यौगिकों के नाम लिखिए :
(a) एथेन से व्युत्पन्न ऐल्कोहॉल → एथेनॉल (C₂H₅OH)
(b) ब्यूटेन से व्युत्पन्न कीटोन → ब्यूटेनोन (CH₃COCH₂CH₃)
(c) मेथेन से व्युत्पन्न कार्बोक्सिलिक अम्ल → मेथेनॉइक अम्ल (HCOOH)
Q2. संकलन एवं प्रतिस्थापन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
-
संकलन अभिक्रिया (Addition Reaction):
वह अभिक्रिया जिसमें दो या अधिक पदार्थ मिलकर एक नया यौगिक बनाते हैं। इस नए यौगिक के गुण मूल पदार्थों से भिन्न होते हैं।
उदाहरण:
C₂H₂ + H₂ → C₂H₄
(एथाइन + हाइड्रोजन → एथिलीन)
-
प्रतिस्थापन अभिक्रिया (Substitution Reaction):
वह अभिक्रिया जिसमें किसी यौगिक के परमाणु या समूह को किसी अन्य परमाणु/समूह द्वारा बदल दिया जाता है।
उदाहरण:
CH₄ + Cl₂ → CH₃Cl + HCl (UV प्रकाश में)
(मेथेन + क्लोरीन → क्लोरोमेथेन + हाइड्रोजन क्लोराइड)
3. इथेनॉल से इथेनॉइक अम्ल में परिवर्तन को ऑक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहते हैं? [JAC2019(A)]
उत्तर: इथेनॉल से जब ऑक्सीजन प्रतिक्रिया करता है तो इथेनॉल के दो हाइड्रोजन परमाणु ऑक्सीजन परमाणु से संयुक्त होकर जल (H₂O) बनाते हैं और अलग हो जाते हैं। इससे पहले इथेनॉल इथेनल (एसीटैल्डिहाइड) में बदलता है। किसी अणु से हाइड्रोजन का निकलना ऑक्सीकरण कहलाता है। फिर, बने इथेनल में एक ऑक्सीजन परमाणु जुड़कर इथेनॉइक अम्ल बनाता है, और ऑक्सीजन का जुड़ना भी ऑक्सीकरण कहलाता है। इसलिए इथेनॉल से इथेनॉइक अम्ल का बनना एक ऑक्सीकरण अभिक्रिया है।
4. समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए। [JAC 2020(A)]
उत्तर: समजातीय श्रेणी ऐसे यौगिकों की श्रेणी होती है जिनके सभी सदस्य किसी सामान्य सूत्र से व्यक्त किए जा सकते हैं। किसी भी दो क्रमागत सदस्यों के अणुसूत्रों में –CH₂– का अंतर होता है। इस श्रेणी के सभी यौगिकों में एक ही प्रकार्यात्मक समूह होता है, इसलिए उनके रासायनिक गुण समान होते हैं।
उदाहरण: ऐल्केन श्रेणी के सदस्य, सामान्य सूत्र CnH₂n+2:
-
मेथेन (CH₄)
-
एथेन (C₂H₆)
-
प्रोपेन (C₃H₈)
प्रत्येक सदस्य अपने पहले वाले सदस्य से –CH₂– अधिक होता है। अतः ऐल्केन श्रेणी एक समजातीय श्रेणी है।
5. समावयवता क्या है? एक उदाहरण दें।
उत्तर: समावयवता वह घटना है जिसमें एक ही अणुसूत्र से भिन्न यौगिक बनते हैं और उनके गुण अलग-अलग होते हैं। ऐसे यौगिकों को समावयवी कहते हैं।
उदाहरण: C₂H₆O से बन सकते हैं:
-
डाइमेथिल ईथर (CH₃–O–CH₃)
-
एथिल ऐल्कोहॉल (C₂H₅OH)
6. प्रकार्यात्मक समूह क्या है? उदाहरण दें।
उत्तर: किसी कार्बनिक यौगिक में वह परमाणु या समूह जिसे देखकर यौगिक के रासायनिक गुण निर्धारित होते हैं, उसे प्रकार्यात्मक समूह कहते हैं।
उदाहरण:
-
मेथेनॉल (CH₃OH) में –OH हाइड्रॉक्सिल समूह
-
एथेनॉइक अम्ल (CH₃COOH) में –COOH कार्बोक्सिल समूह
7. अभिक्रियाशील समूह किसे कहते हैं? किसी एक अभिक्रियाशील समूह का नाम लिखें।
उत्तर: कार्बनिक यौगिक में वह समूह जिसके ऊपर यौगिक के रासायनिक गुण निर्भर करते हैं।
उदाहरण:
-
एथिल ऐल्कोहॉल का अभिक्रियाशील समूह –OH (हाइड्रॉक्सिल)
-
ऐल्डिहाइड का अभिक्रियाशील समूह –CHO
8. किण्वन की क्रिया क्या है? इसमें कौन-सी गैस निकलती है?
उत्तर: जटिल कार्बनिक यौगिकों को सूक्ष्मजीवों और उनके एंजाइम की मदद से सरल यौगिकों में परिवर्तित करना किण्वन कहते हैं।
समीकरण:
C₆H₁₂O₆ → 2C₂H₅OH + 2CO₂
(ग्लूकोज → एथिल ऐल्कोहॉल + कार्बन डाइऑक्साइड)
9. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण स्पष्ट करें।
उत्तर: प्रतिस्थापन अभिक्रिया वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें किसी यौगिक का परमाणु/समूह किसी अन्य द्वारा विस्थापित किया जाता है।
उदाहरण:
Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu
CH₄ + Cl₂ → CH₃Cl + HCl (UV प्रकाश में)
10. एस्टरीकरण की क्रिया किसे कहते हैं? समीकरण द्वारा समझाएँ।
उत्तर: एस्टरीकरण वह अभिक्रिया है जिसमें कार्बोक्सिलिक अम्ल और ऐल्कोहॉल सांद्र H₂SO₄ की उपस्थिति में मिलकर एस्टर और जल बनाते हैं।
समीकरण:
C₂H₅OH + CH₃COOH →[H₂SO₄] CH₃COOC₂H₅ + H₂O
(एथिल ऐल्कोहॉल + एसीटिक अम्ल → एथिल एसीटेट + जल)
11. संतृप्त और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन क्या है?
उत्तर:
-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन:
संतृप्त हाइड्रोकार्बन वे यौगिक हैं जिनमें कार्बन परमाणुओं के बीच केवल एकल बंध होते हैं। इन्हें ऐल्केन भी कहते हैं। इनके सामान्य सूत्र CnH₂n+2 होते हैं। उदाहरण: मेथेन (CH₄), एथेन (C₂H₆)।• असंतृप्त हाइड्रोकार्बन:
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन वे यौगिक हैं जिनमें कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि-बंध या त्रि-बंध होता है। द्वि-बंध वाले यौगिक ऐल्कीन कहलाते हैं, जिनका सामान्य सूत्र CnH₂n होता है। त्रि-बंध वाले यौगिक ऐल्काइन कहलाते हैं, जिनका सामान्य सूत्र CnH₂n–2 होता है। उदाहरण: एथेन (C₂H₄), एथाइन (C₂H₂)।