Class 12 Music m.c.q 1 to 70 question with answer

Welcome to Gurukul with Arya Gautam Class 12 Music Board Exam MCQs - Gurukul Public School

GURUKUL PUBLIC SCHOOL

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इसलिए कहा भी गया है:- "करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान"

कक्षा 12वीं (Class 12th) — संगीत (MUSIC)

बिहार और झारखण्ड बोर्ड परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 70 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) — 100% सटीक और संशोधित उत्तरों के साथ।

1ताल में निःशब्द क्रिया कौन-सी है ?
(a) सम
(b) ताली
(c) खाली
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर — (c) खाली
2‘क्रमिक पुस्तक मालिका' के लेखक कौन हैं ?
(a) भातखण्डे
(b) अहोबल
(c) पलुस्कर
(d) भरत
उत्तर — (a) भातखण्डे
3डॉ. एन. राजम कौन-सा वाद्य बजाती हैं ?
(a) सरोद
(b) सितार
(c) संतूर
(d) वायलिन
उत्तर — (d) वायलिन
4राग देश का वादी-सम्वादी क्या है ?
(a) g-ni
(b) re-pa
(c) ma-dha
(d) ni-pa
उत्तर — (b) रे-प
5चारताल में कितने विभाग हैं ?
(a) 4
(b) 5
(c) 6
(d) 7
उत्तर — (c) 6
6राग केदार का थाट क्या है ?
(a) कल्याण
(b) काफी
(c) खमाज
(d) भैरवी
उत्तर — (a) कल्याण
7ताल तिलवाड़ा में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
(a) 10
(b) 12
(c) 14
(d) 16
उत्तर — (d) 16
8हिन्दुस्तानी संगीत में कितने थाट हैं ?
(a) 8
(b) 10
(c) 12
(d) 6
उत्तर — (b) 10
9तीव्र म का प्रयोग किस राग में होता है ?
(a) यमन
(b) काफी
(c) विहाग
(d) भूपाली
उत्तर — (a) यमन
10रूपक ताल में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
(a) 7
(b) 6
(c) 5
(d) 4
उत्तर — (a) 7
11राग बिलावल का गायन समय क्या है ?
(a) सायंकाल
(b) प्रातःकाल
(c) दोपहर
(d) रात्रि
उत्तर — (b) प्रातःकाल
12किसी भी ताल की पहली मात्रा कहलाती है।
(a) खाली
(b) ताली
(c) सम
(d) विभाग
उत्तर — (c) सम
13तबले में चमड़े से मढ़ा हुआ भाग क्या कहलाता है ?
(a) स्थायी
(b) मैदान
(c) चाँटी
(d) पुरी
उत्तर — (d) पुरी
14राग भैरव का गायन समय क्या है ?
(a) प्रातःकाल
(b) दिन का दूसरा प्रहर
(c) सायंकाल
(d) रात्रिकाल
उत्तर — (a) प्रातःकाल
15औडव-सम्पूर्ण जाति के किसी राग के आरोह में कितने स्वर होते हैं ?
(a) 5
(b) 6
(c) 7
(d) 12
उत्तर — (a) 5
16राग भूपाली किस जाति का राग है ?
(a) सम्पूर्ण
(b) षाडव
(c) औडव
(d) औडव-सम्पूर्ण
उत्तर — (c) औडव
17राग काफी का गायन समय क्या है ?
(a) प्रातःकाल
(b) दोपहर
(c) रात्रि का द्वितीय प्रहर
(d) मध्य रात्रि के बाद
उत्तर — (c) रात्रि का द्वितीय प्रहर
18गीत के दूसरे भाग को क्या कहते हैं ?
(a) स्थायी
(b) अंतरा
(c) संचारी
(d) आभोग
उत्तर — (b) अंतरा
19दादरा ताल की ताली किस मात्रा पर है ?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 6
उत्तर — (a) 1
20पं. सियाराम तिवारी किस शैली के गायक थे ?
(a) ख्याल
(b) ध्रुवपद
(c) लोकगीत
(d) ठुमरी
उत्तर — (b) ध्रुवपद
21झपताल की दूसरी ताली किस मात्रा पर है ?
(a) 1
(b) 3
(c) 7
(d) 10
उत्तर — (b) 3
22किस राग में दोनों मध्यम लगते हैं ?
(a) यमन
(b) देश
(c) बिहाग
(d) काफी
उत्तर — (c) बिहाग
23भैरवी राग में कितने स्वर प्रयुक्त होते हैं ?
(a) 5
(b) 6
(c) 7
(d) 4
उत्तर — (c) 7
24'अभिनव राग मंजरी' पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(a) ...
(b) ...
(c) पं. भातखण्डे
(d) ...
उत्तर — (c) पं. भातखण्डे
25किस राग के आरोह में रिषभ और धैवत वर्जित हैं ?
(a) भैरव
(b) भीमपलासी
(c) यमन
(d) देश
उत्तर — (b) भीमपलासी
26धमार ताल में खाली किस मात्रा पर है ?
(a) 6
(b) 8
(c) 10
(d) 12
उत्तर — (b) 8
27निम्न में पखावज वादक कौन हैं ?
(a) पं. रामाशीष पाठक
(b) पं. रविशंकर
(c) पं० हरि
(d) पं. शिवकुमार शर्मा
उत्तर — (a) पं. रामाशीष पाठक
28किस ताल में दो विभाग हैं ?
(a) दीपचंदी
(b) तीनताल
(c) रूपक
(d) कहरवा
उत्तर — (d) कहरवा
29सबसे तीव्र लय किसकी है ?
(a) आलाप
(b) स्वर-विस्तार
(c) तान
(d) बोल-विस्तार
उत्तर — (c) तान
30किस राग में रिषभ, गांधार, धैवत और निषाद कोमल हैं ?
(a) भैरवी
(b) भैरव
(c) बिहाग
(d) काफी
उत्तर — (a) भैरवी
31नाद के कितने प्रकार हैं?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर — (b) 2
32अवनद्ध वाद्य कौन-सा है ?
(a) सितार
(b) तबला
(c) इसराज
(d) शहनाई
उत्तर — (b) तबला
33आश्रय राग कौन-सा है ?
(a) बिहाग
(b) भूपाली
(c) कल्याण
(d) सारंग
उत्तर — (c) कल्याण
34जनक राग कौन है ?
(a) भैरव
(b) देश
(c) दुर्गा
(d) खमाज
उत्तर — (a) भैरव
35स्वरों की कौन-सी जोड़ी अचल है ?
(a) सा-म
(b) रे-प
(c) ग-नी
(d) सा-प
उत्तर — (d) सा-प
36ख्याल गायकी से कौन संबंधित है?
(a) पुण्डरीक विट्ठल
(b) अभिनय गुप्त
(c) अदारंग-सदारंग
(d) महाराणा कुम्भा
उत्तर — (c) अदारंग-सदारंग
37आगरा घराने से कौन संबंधित है ?
(a) करीम खाँ
(b) भीमसेन जोशी
(c) फैयाज खाँ
(d) जाकिर हुसैन
उत्तर — (c) फैयाज खाँ
38'संगीत रत्नाकर' में कितने अध्याय है ?
(a) 7
(b) 8
(c) 9
(d) 10
उत्तर — (a) 7
39लोक संगीत में निम्न वाद्यों में से किसका प्रयोग होता है ?
(a) ढोलक
(b) सरोद
(c) पियानो
(d) गिटार
उत्तर — (a) ढोलक
40सुषिर वाद्य कौन-sa है ?
(a) गिटार
(b) वायलिन
(c) शहनाई
(d) सितार
उत्तर — (c) शहनाई
41ध्रुवपद में कौन-सा चाल का प्रयोग होता है ?
(a) रूपक
(b) दादरा
(c) चारताल
(d) तीनताल
उत्तर — (c) चारताल
42बिहार का लोक गीत कौन-sa है ?
(a) रागिणी
(b) माहिया
(c) बीहू
(d) चैता
उत्तर — (d) चैता
43'अनाहत नाद' किसे कहते हैं ?
(a) राग
(b) ध्वनि
(c) अव्यक्त ध्वनि
(d) व्यक्त ध्वनि
उत्तर — (c) अव्यक्त ध्वनि
44कौन-सा राग विलावल थाट का है ?
(a) बिहाग
(b) सारंग
(c) भूपाली
(d) खमाज
उत्तर — (c) भूपाली
45किस राग में गांधार और निपाद कोमल हैं?
(a) काफी
(b) खमाज
(c) बिहाग
(d) केदार
उत्तर — (a) काफी
46तीव्रा ताल में कितनी मात्राएँ होती है ?
(a) सात
(b) आठ
(c) नौ
(d) दस
उत्तर — (a) सात
47ठुमरी गायकी के साथ कौन-सा ताल बजता है ?
(a) एकताल
(b) झपताल
(c) दीपचन्दी
(d) सूलताल
उत्तर — (c) दीपचन्दी
48राग बिहाग में कौन-सा 'निपाद' लगता है ?
(a) शुद्ध
(b) कोमल
(c) (a) तथा (b) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर — (a) शुद्ध
49कौन-सा राग अपराह्न काल में गाया-बजाया जाता है ?
(a) भैरव
(b) अल्हैया बिलावल
(c) बिहाग
(d) भीमपलासी
उत्तर — (d) भीमपलासी
50राग भैरव का वादी स्वर क्या है ?
(a) सा
(b) ग
(c) ध
(d) रे
उत्तर — (c) ध
51राग भूपाली किस थाट का राग है ?
(a) भैरव
(b) कल्याण
(c) खमाज
(d) तोड़ी
उत्तर — (b) कल्याण
52कहरवा ताल में कितनी मात्राएँ होती हैं ?
(a) 6
(b) 7
(c) 8
(d) 9
उत्तर — (c) 8
53राग यमन का संवादी स्वर क्या है ?
(a) सा
(b) ग
(c) प
(d) नि
उत्तर — (d) नि
54एक सप्तक के अन्तर्गत कितनी श्रुतियाँ होती हैं ?
(a) 10
(b) 12
(c) 20
(d) 22
उत्तर — (d) 22
55बिलावल थाट के 'म' को तीव्र 'म' करने पर कौन-सा थाट बनेगा ?
(a) कल्याण
(b) भैरव
(c) भैरवी
(d) तोड़ी
उत्तर — (a) कल्याण
56तीनताल में कितने विभाग होते हैं ?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
उत्तर — (c) 4
57निम्न में कौन उपशास्त्रीय संगीत है ?
(a) ठुमरी
(b) ध्रुवपद
(c) तराना
(d) लक्षण गीत
उत्तर — (a) ठुमरी
58'संगीत रत्नाकर' के लेखक कौन हैं ?
(a) शारंगदेव
(b) नारद
(c) भरत
(d) अहोबल
उत्तर — (a) शारंगदेव
59निम्न में किसे ‘विलम्बित ख्याल' भी कहा जाता है ?
(a) मध्य लय
(b) बड़ा ख्याल
(c) द्रुत
(d) छोटा ख्याल
उत्तर — (b) बड़ा ख्याल
60किस राग में ‘रे' तथा 'प' नहीं लगता है ?
(a) बिहाग
(b) भूपाली
(c) मालकौंश
(d) काफी
उत्तर — (c) मालकौंश
61निम्न में से कौन कर्नाटक संगीत की एक शैली है ?
(a) झूमर
(b) गजल
(c) तिल्लाना
(d) धमार
उत्तर — (c) तिल्लाना
62तीनताल के किस मात्रा पर दूसरी ताली है ?
(a) 1
(b) 5
(c) 7
(d) 9
उत्तर — (b) 5
63एक मात्रा में दो मात्रा दिखाना क्या कहलाता है ?
(a) वाह लय
(b) दुगुन लय
(c) तिगुन लय
(d) चौगुन लय
उत्तर — (b) दुगुन लय
64पं. भीमसेन जोशी का संबंध किस विधा से है ?
(a) कंठ संगीत
(b) तबला
(c) सितार
(d) पखावज
उत्तर — (a) कंठ संगीत
65राग खमाज का वादी स्वर कौन-sa है ?
(a) सा
(b) ग
(c) प
(d) ni
उत्तर — (b) ग
66अचल स्वर कौन-sa है ?
(a) प
(b) ग
(c) ध
(d) ni
उत्तर — (a) प
67निम्न में से भारत रत्न से विभूषित कौन हैं ?
(a) पं. रविशंकर
(b) उस्ताद जाकिर हुसैन
(c) पं. किशन महाराज
(d) उस्ताद साबिर खान
उत्तर — (a) पं. रविशंकर
68चारताल में कितनी तालियाँ होती हैं ?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 8
उत्तर — (c) 4
69पं. अनोखेलाल का संबंध किस घराने से है ?
(a) बनारस
(b) दिल्ली
(c) आगरा
(d) पंजाब
उत्तर — (a) बनारस
70शुद्ध और कोमल मिलाकर कुल स्वर कितने होते हैं ?
(a) 9
(b) 10
(c) 11
(d) 12
उत्तर — (d) 12

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.