कक्षा 10 विज्ञान (प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन)

Welcome to Gurukul with Arya Gautam

कक्षा 10 विज्ञान (प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन) के महत्वपूर्ण प्रश्न पाठ 10


कक्षा 10 विज्ञान (प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन)

कक्षा 10 विज्ञान (प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन) के महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर

कक्षा 10 विज्ञान (प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन) extra Question Answer के इस ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है इस ब्लॉग पोस्ट में आपको पढ़ने के लिए इस पाठ  सबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण सवालों को अंकित किया गया है

प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन
Q1.प्रकाश क्या है ?
उत्तर-यह विद्युत चुंबकीय विकिरण (विकिरण ऊर्जा) का एक रूप है जिसके कारण
दृष्टि की संवेदना होती है।
Q2. निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी है ?
उत्तर- 3×108 m/s.
Q3. प्रकाश से संबंधित किसी दो प्राकृतिक परिघटनाओं को लिखें।
उत्तर-(i) तारों का टिमटिमाना,
(ii) इन्द्रधनुष के सुन्दर रंग।
Q4. समतल दर्पण में बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति एवं आकार कैसी होगी?
उत्तर-प्रकृति- सीधा एवं आभासी,
आकार– वस्तु के बराबर ।
Q5. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी एवं उसकी वक्रता त्रिज्या में क्या संबंध है?
उत्तर-आधी


f=r/2
f=r/2

Q6. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी?

उत्तर-

Q7.  एक गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 16 cm है। इसकी वक्रता त्रिज्या क्या होगी?
उत्तर- R=2f = 2 x 16 = 32 cm
Q8. एक दर्पण की फोकस दूरी 10 cm है। दर्पण की वक्रता त्रिज्या ज्ञात करें।
उत्तर- R=2f= 2 x 10 = 20 cm
Q9. उस उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करें जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 cm
उत्तर

Q10. गोलीय दर्पण के ज्यामितीय केन्द्र को क्या कहते हैं ?
उत्तर-ध्रुव।

Q11. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखें।
उत्तर-गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं-
(i) अवतल दर्पण,
(ii) उत्तल दर्पण।
Q12. गोलीय दर्पण के लिए दर्पण सूत्र लिखें।

उत्तर-

Q13. उस दर्पण का नाम बताएँ जो बिंब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके।
उत्तर-अवतल दर्पण।
Q14. किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने कहाँ रखना चाहिए कि वास्तविक उल्टा और आकार में छोटा प्रतिबिंब बने ?
उत्तर-वक्रता केन्द्र और अनन्त के बीच या c से परे।
Q15. उस दर्पण का नाम बताएँ जो बिंब का हमेशा काल्पनिक, सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब बना सके।
उत्तर-उत्तल दर्पण।

Q16. चेहरा देखने के लिए सामान्यतः किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है।
उत्तर-समतल दर्पण।
Q17. उस दर्पण का नाम बताएँ जो बिंब का हमेशा काल्पनिक, सीधा तथा बराबर प्रतिबिंब बना सके।
उत्तर-समतल दर्पण।
Q18. जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने C पर रखा जाता है तो प्रतिबिंब कहाँ बनता है ?
उत्तर-C पर।
Q19. किस दर्पण का दृष्टि क्षेत्र ज्यादा होता है ?
उत्तर-उत्तल दर्पण।
Q20. कौन-सा दर्पण सिर्फ आभासी प्रतिबिंब बनाता है ?
उत्तर-उत्तल दर्पण।

Q21. किसी दर्पण से आप चाहे कितनी दूरी पर खड़े हों आपका प्रतिबिंब सदैव सीधा प्रतीत होता है, तो संभवतः कौन-सा दर्पण होगा?
उत्तर-समतल अथवा उत्तल।
Q22. किसी वस्तु का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी सीधा तथा आकार में वस्तु से बड़ा पाया गया। तब वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए ?
उत्तर-दर्पण के ध्रुव (P) तथा फोकस (f) के बीच ।
Q23. जब अवतल दर्पण में वस्तु फोकस और ध्रुव के बीच रहे तो प्रतिबिंब की
स्थिति बताएँ।
उत्तर-दर्पण के पीछे।
Q24. अवतल दर्पण में प्रधान अक्ष के समांतर जानेवाली प्रकाश किरण परावर्तन के बाद प्रधान अक्ष को किस बिन्दु पर काटती है ?
उत्तर-फोकस पर।
Q25. यदि 1m की वस्तु का आवर्धन 2 है, तो प्रतिबिंब का आकार क्या होगा ?
उत्तर-2m.

Q26. जब आपतन कोण 30° हो, तो परावर्तन कोण कितना होगा?
उत्तर-30°
Q27. किसी लेंस की क्षमता (P) और उसकी फोकस दूरी (f) में क्या संबंध है ?

उत्तर-

Q28. लेंस सूत्र लिखें।
उत्तर-

Q29. मोटर चालक के सामने कौन-सा दर्पण लगा रहता है ?
उत्तर-उत्तल दर्पण।
Q30. सोलर कूकर में किस गोलीय दर्पण का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर-अवतल दर्पण।
Q31. साईड मिरर के रूप में वाहन में किस दर्पण का उपयोग होता है ?
उत्तर-उत्तल दर्पण।
Q32. वाहनों में पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर-उत्तल दर्पण।
Q33. वाहनों के अग्रदीपों में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर-अवतल दर्पण।
Q34. सौर भट्टियों में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर-अवतल दर्पण।
Q35. दाढ़ी बनाने में किस दर्पण का व्यवहार किया जाता है ?
उत्तर-समतल या अवतल दर्पण।

Q36. उत्तल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति बताएँ।
उत्तर-आभासी, सीधा एवं छोटा।
Q37. वस्तु के आकार का वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए वस्तु को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखना चाहिए ?
उत्तर-वक्रता केन्द्र (2f) पर।
Q38. किसी वस्तु को कहाँ रखें कि उत्तल लेंस द्वारा उस वस्तु का वास्तविक,
उल्टा तथा समान आकार का प्रतिबिंब बने ?
उत्तर-फोकस दूरी से दो गुनी दूरी पर।
Q39. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ -15cm है। दर्पण तथा लेंस संभवतः कैसा है ?
उत्तर-दोनों अवतल है।
Q40. अवतल लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
उत्तर-आभासी, सीधा एवं छोटा।

Q41. लेंस की क्षमता का SIमात्रक क्या है?
उत्तर-डाइऑप्टर (D)।
Q42. लेंस के आवर्धन का व्यंजक लिखें।
उत्तर-आवर्धन,


आवर्धन शुत्र

Q43. किस लेंस की क्षमता धनात्मक तथा किसकी ऋणात्मक होती है ?
उत्तर-अभिसारी लेंस की क्षमता धनात्मक तथा अपसारी लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है।
Q44. लेंस की कितनी वक्रता त्रिज्याएँ होती हैं ?
उत्तर-दो।
Q45. किसी शब्दकोष के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए आप किस प्रकार के लेंस का उपयोग करते हैं ?
उत्तर-उत्तल लेंस।
Q46. पारदर्शी माध्यम के दो उदाहरण दें।
उत्तर-(i) काँच,
(ii) पानी।
Q47. प्रकाश का अपवर्तन का क्या कारण है ?
उत्तर-विभिन्न माध्यमों में प्रकाश का वेग भिन्न-भिन्न होना।
Q48. जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में गुजरती है तो क्या होता है?
उत्तर-यह अभिलम्ब से दूर हट जाती है।
Q49. विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाते समय प्रकाश किरण किस ओर मुड़ती है, इस परिघटना का नाम लिखें।
उत्तर-अभिलम्ब की ओर, परिघटना- प्रकाश का अपवर्तन।

1 Comments

Previous Post Next Post