अध्याय 9 हमारे आस पास के पदार्थ class 9 MCQ

Welcome to Gurukul with Arya Gautam





दोस्तों इस पोस्ट में विज्ञान विषय का अध्याय एक जिसका नाम हमारे आस पास के पदार्थ है उसका कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 9 हमारे आस पास के पदार्थ

विषय : विज्ञान

OBJECTIVE QUESTION


  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. निम्न में से कौन पदार्थ है ?

  1. स्नेह
  2. गंध
  3. घृणा
  4. वायु
उत्तर : वायु

2. निम्न में कौन पदार्थ नहीं है ?
  1. हवा
  2. जल
  3. स्नेह
  4. भोजन
उत्तर : स्नेह

3. दूध है-
  1. ठोस 
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : द्रव
4. अगरबत्ती की सुगंध आपको दूर से ही मिलती है इससे पदार्थ के कण के किस गुण का पता चलता है ?
  1. पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं।
  2. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
  3. पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
  4. पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।
उत्तर : पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।
5. गैसों में विसरण का एक उदाहरण है-
  1. इत्र के सुगंध का हवा में फैलना।
  2. स्याही का पूरे पानी में फैलना
  3. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल को पानी में डालना।
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : इत्र के सुगंध का हवा में फैलना।
6. दो विभिन्न पदार्थों के कणों का स्वतः मिलना कहलाता है-
  1. विसरण
  2. वाष्पीकरण
  3. घूलना
  4. संपीडयत
उत्तर : विसरण
7. निम्नांकित में किस पदार्थ में विसरण की गति तेज होगी ?
  1. जल
  2. ऑक्सीजन
  3. लोहा
  4. तेल
उत्तर : ऑक्सीजन
8. निम्नांकित में द्रव अवस्था में कौन निश्चित है ?
  1. आकार
  2. वेग
  3. घनत्व
  4. आयतन
उत्तर : आयतन

9. निम्नांकित में द्रव अवस्था में कौन अनिश्चित है ?
  1. आकार
  2. द्रव्यमान
  3. घनत्व
  4. आयतन
उत्तर : आकार
10. किस अवस्था में अणुओं की ऊर्जा अधिकतम होती है ?
  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : गैस
11. किस अवस्था में अणुओं की ऊर्जा सबसे कम होती है ?
  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : ठोस
12. पदार्थ की किस अवस्था में अंतराणुक बल प्रबलतम होता है ?
  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : ठोस
13. निम्न में किसमें कणों की अधिकतम गति होती है ?
  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : गैस
14. गैस के कणों के बीच आकर्षण बल होता है-
  1. अधिक
  2. कम
  3. अत्यधिक
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : कम
15. गर्म करने पर गैस का आयतन -
  1. बढ़ता है
  2. घटता है
  3. अपरिवर्तित रहता है
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : बढ़ता है
16. जल का क्वथनांक है-
  1. 0°C
  2. 100°C
  3. 273°C
  4. 373°C
उत्तर : 100°C
17. शुद्ध जल का क्वथनांक होता है-
  1. 173 K
  2. 273 K
  3. 373 K
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : 373 K
18. बर्फ का गलनांक है-
  1. 100° C
  2. 273° C
  3. 0° C
  4. 373° C
उत्तर : 0° C
19. बर्फ का गलनांक होता है-
  1. 270 K
  2. 273 K
  3. 373 K
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : 273 K

20. बर्फ का एक टुकड़ा जल की सतह पर तैरते रहता है, क्योंकि-
  1. यह जल से भारी होता है।
  2. बर्फ और जल का घनत्व समान होता है।
  3. बर्फ जल से हल्का होता है।
  4. बर्फ का घनत्व जल से अधिक होता है।
उत्तर : बर्फ जल से हल्का होता है।
21. किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को क्या कहते हैं ?
  1. घनत्व
  2. तरलता
  3. दृढ़ता
  4. द्रव्यमान
उत्तर : घनत्व
22. गैस का द्रव में परिवर्तन कहलाता है-
  1. गैसीकरण
  2. उर्ध्वपातन
  3. संघनन
  4. जमना
उत्तर : संघनन
23. ठोस से गैस में परिवर्तन कहलाता है-
  1. संघनन
  2. जमना
  3. वाष्पन
  4. ऊर्ध्वपातन
उत्तर : ऊर्ध्वपातन
24. द्रव से वाष्प बनने की क्रिया कहलाता है-
  1. संघनन
  2. जमना
  3. वाष्पन
  4. ऊर्ध्वपातन
उत्तर : वाष्पन
25. निम्नांकित में कौन कपड़ा गर्मियों के समय में अधिक आरामदेह होता है ?
  1. पॉलिएस्टर
  2. सिल्क
  3. सूती
  4. सिंथेटिक
उत्तर : सूती

26. निम्न में किसके कारण गर्मियों में घड़े का जल ठंडा होता है-
  1. वष्पीकरण
  2. ऊर्ध्वपातन
  3. संगलन
  4. संघनन
उत्तर : वष्पीकरण
27. ताप का SI मात्रक है-
  1. डिग्री सेल्सियस
  2. फॉरेनहाइट
  3. केल्विन
  4. जूल 
उत्तर : केल्विन
28. गुप्त ऊष्मा का मात्रक है-
  1. कैलोरी
  2. जूल
  3. Cal / °C
  4. KJ/Kg
उत्तर : KJ/Kg
29. निम्न में सबसे अधिक संपीडय कौन है ?
  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : गैस
30. 1 कैलोरी बराबर होता है
  1. 1.14 जूल
  2. 4.18 जूल
  3. 0.24 जूल
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : 4.18 जूल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.