ऊर्जा के स्रोत Subjective Question CLASS 10TH

Welcome to Gurukul with Arya Gautam



ऊर्जा के स्रोत Subjective Question 

ऊर्जा के स्रोत Subjective Question Answer ,Class 10 Urja ke srot subjective question, Subjective Question Matric Exam 2021, Class 10 Subjective , Matric exam 2021 ka subjective question , Class 10th Physics Subjective Question , class 10th vvi subjective question, JAC Board Class 10th Science Subjective Question 


[1] जीवाश्म ईंधन से क्या समझते हैं  ?

उत्तर — जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है। कोयला, पेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस जीवाश्मी ईंधन की श्रेणी में आते हैं। यह ईधन करोड़ों साल बाद बनता है। इसकी सुरक्षा करना आवश्यक है। इसकी कमी को तत्काल भरपाई करना कठिन है। अतः नियंत्रित दर से खर्च करना चाहिए।

[2]  भूतापीय ऊर्जा क्या है  ?

उत्तर — भौमिकीय परिवर्तन के कारण पृथ्वी के गर्भ में गर्म चट्टानों के संपर्क में जल के आने पर भाप बनता है जिसे पाइप द्वारा निकाला जाता है और उच्च दाब पर की भाप विद्युत जनित्र की टरबाइन को घुमाता है तथा विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

[3] ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए जिन्हें आप समाप्त मानते हैं। अपने चयन के लिए तर्क दीजिए। 

उत्तर —  दो स्त्रोत निम्नांकित है  :

  • (i) कोयला 
  • (ii) पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस

इन दोनों स्रोतों की सीमित मात्रा है। इन ईधनों का खपत दर जिस रूप में हो रहा है, यह दोनों स्रोत शीघ्र समाप्त हो जाएंगे, क्योंकि इनकी उत्पत्ति होने में लाखों वर्ष लग जाते हैं।

[4]  ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग उचित क्यों नहीं है, जबकि जंगलों की पुनः पूर्ति हो सकती है  ?

उत्तर — वृक्षों को काटकर प्राप्त लकड़ी ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है। किंतु कोई वृक्ष परिपक्व होने में 15 वर्ष से अधिक समय ले सकता है।  इस प्रकार लकड़ी के सामान ऊर्जा स्रोतों की पुनः प्राप्ति में बहुत समय लगता है। बड़ी संख्या में वृक्षों को काटने से जंगल नष्ट हो रहे हैं जो पर्यावरण असंतुलन का कारण है। यही कारण है कि लकड़ी को ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करना विवेकपूर्ण निर्णय नहीं है।

[5]  बायोगैस किसे कहते हैं? बायोमास क्या है  ?

उत्तर — बायोगैस —— विविध पादप तथा वाहित मल जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में  अपघटित होते हैं तो बायोगैस बनते हैं।  इसका प्रचलित नाम गोबर गैस है।
बायोमास —   पादप और जंतु के शरीर में जो पदार्थ वर्तमान रहता है उसे बायोमास कहते हैं।  बायोमास भी ईधन का एक स्रोत है।

[6] विद्युत ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें। 

  • उत्तर — (i) बहती जल धारा, 
  • (ii) बहता पवन,     
  • (iii) सौर ऊर्जा,
  • (iv) महासागरीय तापीय ऊर्जा
  • (v) भूतापीय ऊर्जा,
  • (vi) नाभिकीय ऊर्जा।

[7] ऊर्जा स्रोत से क्या तात्पर्य है  ?

उत्तर—  ऊर्जा स्रोत को दो भागों में बांटा जा सकता है—
नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत।  नवीकरणीय स्रोत के अंदर सौर ऊर्जा, वायु बहते पानी, ज्वार- भाटे ,  सागर तरंगों तथा बायोगैस आदि आते हैं। अनवीकरणीय स्रोत के अंदर कोयला, लकड़ी, पेट्रोल डीजल, प्राकृतिक गैस आदि आते हैं।
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत का दीर्घ काल तक उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अल्पकालिक है। इसकी धीरे-धीरे समाप्ति संभव है।

[8] सौर स्थिरांक की परिभाषा करें। 

उत्तर— पृथ्वी की परिरेखा पर सूर्य की किरणों के लम्बवत् स्थित खुले क्षेत्र के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर प्रति सेकंड पहुंचने वाली सौर ऊर्जा को सौर स्थिरांक कहते हैं। इसका सन्निकट मान 1.4 kW/m² है।

[9] ग्रीनहाउस गैस क्या है

उत्तर— जो पेड़ पौधे वनस्पति आदि जल में डूब जाते हैं वे अवायवीय परिस्थितियों में सड़ने लगते हैं और विघटित होकर विशाल मात्रा में मीथेन गैस उत्पन्न करते हैं जो एक ग्रीनहाउस गैस है।

[10] ऊर्जा का उत्तम स्रोत किसे कहते हैं  ?

उत्तर — ऊर्जा के उत्तम स्रोत उसे कहते हैं जो

  • (i) प्रति एकांक आयतन अथवा प्रति एकांक द्रव्यमान अधिक कार्य करें।
  • (ii) सरलता से सुलभ हो सके,
  • (iii) भंडारण एवं परिवहन में आसान हो और
  • (iv) वह संस्ता भी हो

[11] सौर ऊर्जा का दैनिक कार्यों में प्रमुख पारंपरिक उपयोग बतावें। 

उत्तर—- सौर ऊर्जा का उपयोग सौर कुकर और सौर पैनल में किया जाता है। सौर कुकर से खाना बनाने में सौर ऊर्जा का उपयोग होता है।
सौर पैनल की स्थापना सुदूर इलाके में भी किया जा सकता है और विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है।

[12] नाभिकीय ऊर्जा की प्राप्ति कैसे होती है  ?

उत्तर— यूरेनियम (भारी द्रव्यमान) पर निम्न ऊर्जा न्यूट्रॉन से बमबारी की जाती है और यह हल्के नाभिको में टूट जाता है और विशाल मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है।  इसे नाभिकीय विखंडन कहा जाता है।

[13] प्राकृतिक गैस तथा C. N. G क्या है  ?

उत्तर—- उच्च दाब पर जब प्राकृतिक गैस को द्रव्य रूप में संग्रहित किया जाता है तो उसे C. N. G  कहा जाता है। प्राकृतिक गैस और C. N. G का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।

[14] हमारी सुविधा के लिए पवनो तथा जल ऊर्जा के पारंपरिक उपयोग में किस प्रकार के सुधार किए गए हैं ?

उत्तर— हमारी सुविधा के लिए पवनो तथा जल ऊर्जा के पारंपरिक उपयोग में निम्न प्रकार सुधार किए गए हैं- पवन तथा जल ऊर्जा के परंपरागत स्रोत है।
पवन चक्की का उपयोग करके पवन ऊर्जा एवं जल विद्युत संयंत्र लगाकर जल ऊर्जा में सुधार किए गए हैं।

[15]  सौर कुकर के लिए कौन सा दर्पण—अवतल, उत्तल, अथवा समतल सर्वाधिक उपयुक्त होता है  ?

उत्तर— सौर कुकर के लिए अवतल दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है — सूर्य से आने वाली प्रकाश की किरणों को अवतल दर्पण परावर्तित करके एक बिंदु पर अभिसरित कर देती है। फलस्वरुप वहां का ताप बढ़ जाता है और खाना बनने में सुविधा हो जाती है।

[16] जीवाश्म ईंधनो के जलने से उत्पन्न प्रदूषण को कैसे रोका जा सकता है  ?

उत्तर— जीवाश्म ईधनों के जलने के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को कुछ सीमाओं तक दहन प्रकम की दक्षता में वृद्धि करके कम किया जा सकता है। जीवाशम ईंधन का गैस स्टोवों  तथा वाहनों में प्रत्यक्ष रूप से उपयोगी होने के अतिरिक्त विद्युत उत्पन्न करने के लिए भी इसे ईंधन के रूप में उपयोग होता है। अतः प्राप्त विद्युत से भी ईंधन के जलने संबंधी प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

[17] क्या कोई ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता है ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?

उत्तर—  कोई भी ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकता है। ऊर्जा के प्रमुख स्रोत सौर सेल को प्रदूषण मुक्त माना जाता है। लेकिन वास्तव में सौर सेल से भी वातावरण प्रदूषित हो जाती है,  क्योंकि यह अधिक मात्रा में अवरक्त विकिरणों को प्राप्त करती है।

[18] सौर पैनलों के दो उपयोगों को लिखे। 

उत्तर—  सौर पैनल के उपयोग निम्नलिखित है—

  • (i) सौर पैनल में कोई गतिशील पुर्जा नहीं है। अतः इसका रख – रखाव सस्ता होता है।
  • (ii) इन्हें सुदूर तथा अगम्य स्थानों में भी स्थापित किया जा सकता है।

[19]  बायो गैस क्या है ? इसके अवयवों के नाम लिखें  तथा इसके दो उपयोग बतावे। 

उत्तर—- बायोमास से उत्पन्न ज्वलनशील गैस को बायो गैस कहा जाता है। इस गैस में 75% मीथेन गैस पाया जाता है।

उपयोग—— (i)  इस गैस के जलने से निकली उर्जा काफी अधिक होती है। साथ ही प्रदूषण मुक्त होता है।

(ii) इस गैस का उपयोग प्रकाश पैदा करने में भी होता है।

[20] नाभिकीय संलयन द्वारा ऊर्जा की प्राप्ति कैसे होती है  ?

उत्तर— दो हलके नाभिंकों (H नाभिक ) को आपस में उच्च ताप पर संलयित करने पर भारी नाभिक He की प्राप्ति होती है और प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होता हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post