महामहात्मा गाँधी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

Welcome to Gurukul with Arya Gautam 





महामहात्मा गाँधी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

  • महात्मा गांधी का जन्म दिवस किस तिथि को मनाया जाता है- 2 अक्टूबर
  • महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है – मोहन दास करमचंद गांधी
  • साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने कहाँ की थी अहमदाबाद (1917 में)
  • गांधीजी अपना राजनीतिक गुरू किसको मानते थे- गोपाल कृष्ण गोखले
  • गांधीजी जी दक्षिण अफ्रीका से कब लौटे थे- 1915 में
  • गांधी जी का भारत में सर्वप्रथम आंदोलन कौन-सा था – चम्पारण आन्दोलन
  • गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी- रवीद्रनाथ टैगोर
  • महात्मा गांधी कब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे 1924 में
  • 1915 ई० में गांधीजी को ब्रिट्रिश सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया था– कैसर-ए-हिन्द
  • महात्मा गांधी को ‘अर्धनग्न फकीर’ किसने कहा था – चर्चिल ने
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गांधी को क्या कहा गया था – रिकूटिंग सार्जेन्ट
  • महात्मा गांधी को सर्वप्रथम किसने राष्ट्रपिता ( Father of the nation) कहकर सम्बोधित किया था – सुभाष चन्द्र बोस
  • महात्मा गांधी ने सत्याग्रह’ के हथियार का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ किया था – दक्षिण अफ्रीका में
  • महात्मा गांधी ने भारत में सत्याग्रह’ सबसे पहले कहाँ किया था- चम्पारण में
  • महात्मा गांधीजी के सत्याग्रह का प्रमुख अस्त्र क्या है- अहिंसा
  • महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को अपना अस्त्र बनाया- अहमदाबाद आन्दोलन
  • गांधीजी ने अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना कब की थी- 1932 में
  • यंग इंडिया (पत्र) व हरिजन (पत्र) के सम्पादक कौन थे- महात्मा गांधी
  • हिन्दू स्वराज’ व ‘माई एक्सपेरीमेन्टस विद दुध पुस्तक के लेखक कौन थे- महात्मा गांधी
  • महात्मा गांधी के समाधि स्थल नई दिल्ली में राजघाट पर स्थित, उनके दो शब्द क्या उत्वमत हैं – हे राम
  • सत्य और अहिंसा मेरा ईश्वर है, किसके अनमोल वचन हैं – महात्मा गांधी जी के

गाँधी का उदय

  • मोहनदास करमचंद गाँधी भारतीय जनता की आजादी के संघर्ष के इस नए दौर के महानतम् नेता थे।
  • भारतीय राजनीति में उनका पदार्पण प्रथम विश्वयुद्ध के समय हुआ।
  • आधुनिक भारत के इस महानतम् नेता ने भारतीय जनता की आजादी के संघर्ष का लगभग 30 वर्ष तक नेतृत्व किया।
  • महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में  हुआ था ।
  • इंग्लैण्ड में अपना अध्ययन पूरा करने के पश्चात् वे एक वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका गए।
  • दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए उन्होंने वहाँ के भारतीयों पर होने वाले गोरे शासकों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया।
  • गांधीजी 1915 ई. में भारत लौटे और दमन के विरुद्ध संघर्ष करने में जुट गए।
  • उन्होंने अपने एक आरंभिक संघर्ष की शुरुआत चंपारण (बिहार) में की। जहाँ ये गरीब किसानों को  निलहों (जमीदारों) के अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए लड़े।

महात्मा गाँधी के प्रमुख आश्रम

1. फीनिक्स फार्म – डरबन (दक्षिण अफ्रीका) 1904 ई.

2. टॉलस्टाय फार्म – जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) 1910 ई.

3. साबरमती आश्रम – साबरमती नदी (अहमदाबाद) 1915 ई.

4. सत्याग्रह आश्रम – कोचरब (अहमदाबाद) 1915 ई.

5. अनाशक्ति आश्रम – कौसानी (उत्तराखण्ड) 1929 ई.

16. सेवाग्राम आश्रम वर्धा (महाराष्ट्र) 1936

महात्मा गांधी की प्रमुख उपाधियाँ

उपाधि – सम्बोधनकर्ता/समय 

1. कैसर-ए-हिन्द – प्रथम विश्व युद्ध के समय

2. भर्ती करने वाला सार्जेंट – प्रथम विश्व युद्ध के समय

3. भंगी शिरोमणि – दक्षिण अफ्रीका के प्रवास के दौरान

4. कुली बैरिस्टर – दक्षिण अफ्रीका के अंग्रेज मजिस्ट्रेट

5. कर्मवीर – दक्षिण अफ्रीका के सहयोगी

6. सेवाग्राम का संत – आश्रम के अतिथियों द्वारा

7. आधुनिक युग के अज्ञात शत्रु -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

8. मलंग बाबा – कबायलियो द्वारा 

9. बापू – सी.एफ एंडूज व जवाहरलाल नेहरू

10. देशद्रोही फकीर – विंस्टन चर्चिल

11. भिखारियों का राजा – पं. मदन मोहन मालवीय

12. राष्ट्रपिता – सुभाष चन्द्र बोस

13. अर्द्धनग्न फकीर – विंस्टन चर्चिल

14. वन मैन बाउंड्री फोर्स – लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा

15. महात्मा – रवीन्द्रनाथ टैगोर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.