क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक क्रिया हिंदी व्याकरण class 10th

Welcome to Gurukul with Arya Gautam


क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक क्रिया हिंदी व्याकरण


क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक परिचय
अनुक्रम  छुपाएं 
1 क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक परिचय
1.1 क्रिया-भेद अकर्मक सकर्मक प्रश्न
1.2 निम्नांकित वाक्यों में से क्रियापद छाँटकर क्रिया-भेद भी लिखें-
1.2.1 क्रिया-भेद अकर्मक सकर्मक के इस भाग में निम्नांकित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के भेद बताएँ

क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक परिचय

क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक परिचय में आप तमाम विद्यार्थियों को क्रिया से जुड़ी सभी प्रकार के प्रश्न जैसे -उनके भेद , परिभाषा ,क्रिया के प्रकार , क्रिया से जुडी सभी प्रश्नों का हल आदि के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे, तो चलिए आगे शुरू करते है

1. क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर- जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य को करने अथवा होने का बोध हो उसे क्रिया कहते हैं।

 जैसे- मोहन पढ़ रहा है। 

रेखा खेल रही है।

2. मूल क्रिया अथवा धातु किसे कहते हैं ?

उत्तर-  क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं।

 जैसे- लिख, जा, रो, पढ़ आदि।

3. क्रिया के भेदों का वर्णन करें।

उत्तर-  क्रिया के दो भेद हैं- सकर्मक क्रिया तथा अकर्मक क्रिया। सकर्मक क्रिया- जब क्रिया के साथ कर्म हो, तो उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। 

जैसे- सोहन दूध पीता है। (कर्म + क्रिया)। 

सकर्मक क्रिया के भेद– सकर्मक क्रिया तीन प्रकार की होती हैं

क्रिया-भेद, अकर्मक सकर्मक, परिभाषा, अर्थ ,भेद

(i) एककर्मक सकर्मक क्रिया– ऐसी सकर्मक क्रियाएँ जिनका एक ही कर्म  होता है, उन्हें एककर्मक क्रिया कहते हैं।

 जैसे- अनामिका ने पुस्तके खरीदीं। 

स्नेहा ने डबल रोटी खाई।

इन वाक्यों की क्रियाएँ- खरीदीं, और खाई का एक ही कर्म हैं पुस्तकें और डबलरोटी।

 (ii) द्विकर्मक सकर्मक क्रिया- ऐसी सकर्मक क्रियाएँ जिनके दो कर्म होते हैं,उन्हें द्विकर्मक सकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे- कमलेश ने सुरेश को गणित पढ़ाया। (सुरेश और गणित- दो कर्म )

विमला ने दुकानदार से चावल खरीदे। 

दुकानदार और चावल- दो कर्म) इन वाक्यों की क्रियाएँ- पढ़ाया, खरीदे के दो-दो कर्म हैं। 

ये हैं- सुरेश और गणित।

(iii) अपूर्ण सकर्मक क्रिया- ऐसी सकर्मक क्रियाएँ जिनमें कर्म रहने पर भी अर्थ अपूर्ण लगते हैं, उन्हें अपूर्ण सकर्मक क्रिया कहते हैं। 

जैसे- दिखाना, लगना, बनाना, समझना, रंगना चुनना और मानना आदि कियाओं को पूरक की आवश्यकता होती है।

(क) पूरक रहित                                           

 (ख) पूरक सहित

सुकन्या दीपिका को नहीं समझती।     सुकन्या दीपिका को बहन नहीं समझती। 

सर्वेश अशोक को मानता है।              सर्वेश अशोक को भाई मानता है।           

  इन उदाहरणों में

(क) पूरक रहित क्रियाएँ हैं। ये अपूर्ण  सकर्मक क्रियाएँ हैं। इनमें पूरक का अभाव रहता है ।(ख) पूरक सहित के उदाहरणों से स्पष्ट हो जाता है कि अपूर्ण सकर्मक क्रियाओं में पूरक की आवश्यकता बनी रहती है।

अकर्मक क्रिया- जब क्रिया के साथ कर्म न हो, तो उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- सोहन पीता है। (केवल क्रिया) ।

अकर्मक क्रिया के भेद- अकर्मक क्रिया दो प्रकार की होती हैं

(i) पूर्ण अकर्मक क्रिया- जो अकर्मक क्रियाएँ पूर्ण होती हैं अर्थात् जिन्हें पूरकों की आवश्यकता नहीं पड़ती, उन्हें पूर्ण अकर्मक क्रिया कहते हैं। इन क्रियाओं से कर्ता की स्थिति, गति और अवस्था ज्ञात होती है। इन्हें स्थित्यर्थक गत्यर्थक पूर्ण अकर्मक क्रिया भी कहते हैं। 

जैसे- मिंटी रो रही है।वायुयान अमेरिका जा रहा है।खिलौना घूम रहा है। इन वाक्यों में आई अकर्मक क्रियाएँ हैं- रोना, जाना और घूमना। ये स्वयं पूर्ण हैं।

(ii) अपूर्ण (पूरकांक्षी) अकर्मक क्रिया- जो अकर्मक क्रियाएँ स्वयं में पूर्ण नहीं होतीं, उन्हें अपूर्ण अकर्मक क्रिया कहते हैं। इन क्रियाओं का कर्ता से संबंध बनाने के लिए किसी न किसी संज्ञा या विशेषण शब्द की आवश्यकता पड़ती है।

जैसे- विश्वजीत डॉक्टर बनेगा। साइकिल खराब है।इन वाक्यों में बनेगा, है अपूर्ण अकर्मक क्रियाएँ हैं। इन क्रियाओं का कर्ता से संबंध बनाने वाले पूरक शब्द हैं- डॉक्टर, खराब।अपूर्ण अकर्मक क्रियाएँ प्रायः बनना, निकलना और होना प्रमुख होती हैं। पूरक शब्द प्रायः संज्ञा और विशेषण होते हैं।

4. नाम धातु क्रिया किसे कहते हैं ? 

उत्तर-  संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण शब्दों से जो क्रिया धातुएँ प्रत्यय लगा कर बनायी जाती है, उन्हें नाम धातु कहते हैं। जैसे- हाथ से हथियाना, अपना से अपनाना, लालच से ललचाना आदि।

5. प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर-  जब कर्ता स्वयं कार्य न कर दूसरे को प्रेरणा देकर करवाए, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं। जैसे- पढ़ना- अध्यापक मोहन से पाठ पढ़वाते हैं।

6. संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं ? 

उत्तर- दो या दो अधिक धातुओं के मेल से बननेवाली क्रिया को संयुक्त है। जैसे- वर्षा थम चुकी है। सोहन प्रायः आ जाया करता है, सकता हूँ आदि।

7. सहायक क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर- वे शब्द जो क्रिया के पूर्णता में सहायक होते हैं, उन्हें सहायक क्रिया – हैं। जैसे– विद्यार्थी विद्यालय जा चुके हैं।

8. समापिका क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर- सरल वाक्य में जो क्रिया वाक्य को समाप्त करती है और प्रायः वाक्य के रहती है, उसे समापिका क्रिया कहते हैं। जैसे- लड़का पढ़ता है। मैं निबंध लिखेंगा |

9. असमापिका क्रिया किसे कहते हैं ? उत्तर- वाक्य में जो क्रिया विधेयगत क्रिया के स्थान पर प्रयोग न होकर अन्य स्थान पर प्रयुक्त होती है, उसे असमापिका क्रिया कहते हैं। यह क्रिया समापिका क्रिया की तरह निर्धारित स्थान पर प्रयुक्त नहीं होती है। जैसे- पानी में बहते हुए बच्चे नदी में डूब गए। बड़ों के कहने पर चला करो।

क्रिया-भेद अकर्मक सकर्मक प्रश्न

निम्नांकित वाक्यों में से क्रियापद छाँटकर क्रिया-भेद भी लिखें-

1.एक सफेदपोश सज्जन बहुत सुविधा से पालथी मारे बैठे थे।

उत्तर – मारे बैठे थे – 

सकर्मक क्रिया

2. नवाब साहब ने संगति के लिए उत्साह नहीं दिखाया।

उत्तर-  दिखाया– सकर्मक क्रिया।

3  खाली बैठे, कल्पना करते रहने की पुरानी आदत है। 

उत्तर-  बैठे, करते रहने, है– सकर्मक क्रिया ।

4. अकेले सफर का वक्त काटने के लिए ही खीरे खरीदे होंगे।

उत्तर – खरीदे होंगे- सकर्मक क्रिया।

5. दोनों खीरों के सिर काटे और उन्हें गोदकर झाग निकाला।

उत्तर – गोदकर- पूर्वकालिक क्रिया काटे, निकाला– सकर्मक क्रिया

6. नवाब साहब ने सतृष्ण आँखों से नमक-मिर्च के संयोग से चमकती खीरे का फाँकों की ओर देखा।उत्तर- देखा- सकर्मक क्रिया

 7. नवाब साहब खीरे की तैयारी और इस्तेमाल से थककर लेट गए।

उत्तर – थककर लेट गए– संयुक्त क्रिया

8. जेब से चाकू निकाला।उत्तर-  निकाला-  सकर्मक क्रिया

9. सुरेश बच्चे को सुला रहा है।

उत्तर- सुला रहा है– सकर्मक क्रिया

10. वह प्रतिदिन कई किलोमीटर दौड़ता है।

उत्तर- दौड़ता है- अकर्मक क्रिया |

11. विक्रम उपन्यास पढ़ता है।उत्तर- पढता है– सकर्मक क्रिया

12.  पक्षी आकाश में उड़ रहे थे।

उत्तर-उड़ रहे थे- अकर्मक क्रिया

13. माली ने पके-पके आम तोड़े।

उत्तर- तोड़े– सकर्मक क्रिया

14.सृष्टि समाचार-पत्र पढ़ती है। 

उत्तर- पढ़ती है- सकर्मक क्रिया

15.मोहन घर जाता है।

उत्तर-  जाता है- सकर्मक क्रिया

16.  पक्षी उड़ रहे हैं।

उत्तर- उड़ रहे हैं– अकर्मक क्रिया

17. रमेश पतंग उड़ाता है।

उत्तर- उड़ाता है– सकर्मक क्रिया

18. वह पानी पी रहा है।

उत्तर- पी रहा है– सकर्मक क्रिया

19. बच्चा सो रहा है।

उत्तर-  सो रहा है- अकर्मक क्रिया

20. मैं राम को पत्र लिखूंगा

उत्तर-  लिखूंगा– सकर्मक क्रिया (द्विकर्मक क्रिया)

क्रिया-भेद अकर्मक सकर्मक के इस भाग में निम्नांकित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के भेद बताएँ

1. मैंने उससे खत लिखवाया।उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

2.  आश्रम में गरीबों को भोजन दिया जाता है।

उत्तर- द्विकर्मक क्रिया

3.  सुरेश ने मुझे सौ रुपए दिए।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

4. सौरभ ने पुस्तक खरीदी।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

5. अध्यापक ने प्राचार्य को लड़कों से राष्ट्रीय गीत सुनवाया।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

6. गीता ने महेश को गीत सनाया।

उत्तर- द्विकर्मक क्रिया

7. ममी बालक को दूध देती है।

उत्तर- द्विकर्मक क्रिया

8. दिनेश ने खाना खिलवाया।

 उत्तर- सकर्मक क्रिया

9.  आशा पुस्तक पढ़ रही है।

उत्तर- सकर्मक क्रिया

10. वह भाई से खाना बनवाता है।

उत्तर- सकर्मक क्रिया

11.  मीना ने मुझे चाय पिलाई।

 उत्तर- द्विकर्मक क्रिया

12. हम लोग आम खा रहे हैं।

उत्तर- सकर्मक क्रिया

13. मनु दिन में सोता है।

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

14. सौरभ ने पिताजी को पत्र लिखा।

उत्तर- द्विकर्मक क्रिया

15. अध्यापक छात्रों को पाठ रटवाते हैं।

उत्तर-  द्विकर्मक क्रिया

16. गीता ने मित्र को पत्र लिखा।

उत्तर-  द्विकर्मक क्रिया

17.  रोगी को देख लो।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

18. तुम अभी चले जाओ

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

19. तुम कहाँ रहते हो ?

उत्तर- अकर्मक क्रिया

20. कहाँ रहते हैं ?

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

21. कौन जा रहा है ?

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

22. पिताजी ने मुझसे पत्र लिखवाया।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

23.  रानी ने साँप को मार दिया।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

24. माँ ने मुझे दूध पिलाया।

उत्तर-  द्विकर्मक क्रिया

25. नानी ने कहानी सुनवाई।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया।

26. रीता पत्र लिखती है।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया


27.पक्षी उड़ते हैं।

उत्तर- अकर्मक क्रिया

28. राम पॉलिश करवाता है।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

29.  तुमने राम को गीत सुनाया।

उत्तर-  द्विकर्मक क्रिया

30.  राघवन दिनभर सोता है।

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

31.  सलमान क्रिकेट खेलता है।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

32.  मुकेश खाना खिलवाता है।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

33. बच्चन परिवार सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा कर रहा है। 

उत्तर- सकर्मक क्रिया

34.  कथाकार कमलेश्वर नहीं रहे।

उत्तर-  अकर्मक क्रिया

35. सकीना सलीम से कपड़े धुलवाती है।

उत्तर- प्रेरणार्थक क्रिया

36. वह चपरासी से सफाई करवा रहा है।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

37. तुमने अपने मित्र को मेरी कविता सुनाई।

उत्तर-  द्विकर्मक क्रिया

38. आज माँ ने पकवान बनाए। 

उत्तर- सकर्मक क्रिया

39. सुमित कुमार सो रहा है।

उत्तर- अकर्मक क्रिया। 

40.मोहन को शर्बत पिलाओ।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया।

41.  अध्यापिका लिखवा रही है।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया

42.  सौम्या ने खिलौना तोड़ दिया।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया।

43. ममता जूते पर पॉलिश करवाती है।

उत्तर- सकर्मक क्रिया

44.  मनीषा फल खाती है।

उत्तर-  सकर्मक क्रिया

45.  मैंने खाना बनवाया है।

उत्तर-  प्रेरणार्थक क्रिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.