Welcome to Gurukul with Arya Gautam
What is Science in Hindi | विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा सहित इसके प्रकार हिंदी में -
इस आर्टिकल में हमलोग जानने वाले है - 'विज्ञान (Science)' किसे कहते हैं, विज्ञान के प्रकार और परिभाषा एवं विज्ञान की शाखाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
What is Science in Hindi : - विज्ञान शब्द "वि"+"ज्ञान" से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है विशेष ज्ञान।
दुसरे शब्दों में : - वस्तुओं के व्यवस्थित ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है, विज्ञान का अर्थ किसी भी चीज को जानना या ज्ञान होता है।
विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Skientia से हुई है।
परिभाषा : - किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करके उसे सही तरीकों से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन एवं उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान कहलाता है।
विज्ञान की शाखा को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है -
(1) भौतिक विज्ञान (Physics)
(2) रसायन विज्ञान (Chemistry)
(3) जीव विज्ञान (Biology)
* भौतिक विज्ञान (Physics) : -
(1) भौतिक विज्ञान (Physics) किसे कहते हैं ?: - भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम वस्तु के भौतिक अवस्था के बारे में अध्ययन करते हैं, भौतिक विज्ञान कहलाता है।
जैसे – प्रकाश, यांत्रिकी, ऊष्मा, ध्वनि, बिजली, चुम्बकत्व आदि।
"सर आइजैक न्यूटन" को भौतिक विज्ञान के जनक कहा जाता है, हालांकि “भौतिक के पिता” शीर्षक केवल आप एक इंसान को नहीं दे सकते हैं, इनके अलावा गैलीलियो गैलीली और अल्बर्ट आइंस्टीन को भी इसके जनक के रूप में देखा जाता है।
- सर आइजैक न्यूटन (1643-1727) : -
सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक क्रांति में एक प्रमुख चरित्र के रूप में देखा जा सकता है जिन्होंने भौतिक विज्ञान में अपने खोज से पूरा विज्ञान हिला कर रख दिया।
न्यूटन द्वारा किए गए कुछ प्रमुख खोजें : -
- गति के नियम (Law of Motion)
- गुरुत्वाकर्षण का नियम (The Law of Gravitation)
- पृथ्वी का आकार (Shape of the Earth)
- प्रकाशिकी (Optics)
- द्विपद प्रमेय (Binomial Theorem)
- गणना (Calculus)
- गैलीलियो गैलीली (1564-1642) : -
गैलीलियो गैलीली को खगोल विज्ञान में उनके योगदान के लिए जाना जाता है जिन्होंने भौतिकी और खगोल विज्ञान में बहुत से खोजें की है।
गैलीलियो गैलीली की प्रमुख खोजें : -
- पेंडुलम का सिद्धांत (The Principle of the Pendulum)
- गिरने का नियम (The Law of Falling Bodies)
- पृथ्वी की कक्षा (Earth’s Orbit)
- शुक्र के चरणों (चंद्रमा के चरणों के समान) है।
- बृहस्पति के 4 सबसे बड़े सैटेलाईट की खोज
- मिल्कीवे (Milky-way) के सितारे
- पहली पेंडुलम घड़ी (The first pendulum clock)
- चंद्रमा पर क्रेटर और पहाड़ (Craters and mountains on the Moon)
- प्राकृतिक कानून का गणितीय प्रतिमान (Mathematical Paradigm of Natural Law)
- अल्बर्ट आइंस्टीन (1879-1955) : -
"अल्बर्ट आइंस्टीन" को गणित और आधुनिक भौतिकी में योगदान के लिए जाना जाता है. इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह अपने जमाने में सबसे अधिक मस्तिष्क का इस्तेमाल किए थे।
आइंस्टीन की प्रमुख खोजें : -
- सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (Theory of Relativity)
- द्रव्यमान-ऊर्जा समतुल्य सूत्र (E =mc2)
- फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव (Photoelectric Effect)
- अवोगाद्रो का नंबर (Avogadro’s Number)
- बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (Bose-Einstein Condensate)
- तरंग-कण द्वैत (Wave-Particle Duality)
- क्वांटम सिद्धांत का प्रकाश (Quantum Theory of Light)
- रसायन शब्द की उत्पत्ति "रस+आयन" से हुआ है। जिसका मतलब रसों (द्रवों) का अध्ययन होता है।
- रसायन शास्त्र में पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त या प्रयुक्त हुई ऊर्जा का भी अध्ययन किया जाता है।
- रसायन शास्त्र में तत्वों और यौगिकों की रचना-संरचनाओं के गुणों के साथ उनमें होने वाले परिवर्तनों का भी अध्ययन किया जाता है।
- रसायन विज्ञान में पदार्थों का संघटन, परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से होता है।
- रसायन शास्त्र का खोज आदि काल में जब सर्वप्रथम आग का खोज हुआ था उसी समय से माना जाता है।
- रसायन विज्ञान का जनक "एंटोनी लेवोजियर" को माना जाता है।
(2) कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry)
(3) भौतिक रसायन विज्ञान (Physical Chemistry)
(4) विश्लेषणात्मक रसायन शास्त्र (Analytical Chemistry)
(5) बायोकैमिस्ट्री (Biochemistry)
(6) पर्यावरण रसायन विज्ञान (Environmental Chemistry)
(7) सामग्री रसायन विज्ञान (Materials Chemistry)
(8) परमाणु रसायन विज्ञान (Nuclear Chemistry)
(9) औषधीय रसायन विज्ञान (Medicinal Chemistry)
- अकार्बनिक रसायन, ऐसे रासायनिक यौगिक हैं जिनमें कार्बन-हाइड्रोजन बंधन नहीं होता है।
- अकार्बनिक रसायन विज्ञान सामग्री, उत्प्रेरक और अन्य उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।
- कार्बनिक रसायन चिकित्सा, कृषि और Materials Science सहित विभिन्न क्षेत्रों में लागू होता है।
- Physical Chemistry में यह समझाया जाता है कि रासायनिक अभिक्रियाएं (Chemical Reactions) कैसे होती हैं और Chemical Systems में ऊर्जा कैसे परिवर्तित होती है।
- विलियम ववेल ने पहली बार जीव विज्ञान की खोज 19 वी सदी के 1883 में किया गया था।
विज्ञान की शाखाओं के जनक से सम्बंधित महत्वपूर्ण 20+ प्रश्न|Important Gk Questions For – RRB, NTPC, SSC, BANK, & All Exams
Q. जन्तु विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: अरस्तु
Q. आनुवांशिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: जी. जे. मेण्डल
Q. विकिरण आनुवांशिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: एच जे मुलर
Q. रक्त परिसंचरण का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: विलियम हार्वे
Q. वर्गिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “केरोलस लीनियस”
Q. आधुनिक आनुवांशिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: बेटसन
Q. आधुनिक शारीरिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: एंड्रियास विसैलियस
Q. जीवाणु विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “रॉबर्ट कोच”
Q. प्रतिरक्षा विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “एडवर्ड जेनर”
Q. जीवाश्म विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “लिओनार्डो दी विन्ची”
Q. आधुनिक भ्रूणिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “कार्ल ई वॉन वेयर”
Q. वनस्पति शास्त्र का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “थियोफ्रेस्टस”
Q. पादप रोग विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: ए. जे. बटलर
Q. चिकित्सा शास्त्र का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “हिप्पोक्रेट्स”
Q. उत्परिवर्तनवाद का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “ह्यूगो डी ब्रीज”
Q. माइक्रोस्कोपी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “मारसेलो माल्पीजी”
Q. सूक्ष्म जैविकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “लुई पाश्चर”
Q. जिरोंटोलॉजी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “ब्लादिमीर कोरनेचेवस्की”
Q. बैक्टिरियोफेज का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “टवार्टव दीहेरिल”
Q. सुजननिकी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “फ्रांसिस गाल्टन”
Q. एंडोक्राइनोलॉजी का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: “थॉमस एडिसन”
Q. पादप क्रिया विज्ञान का जनक किसे माना जाता है
उत्तर: स्टीफन हेल्स