Class 8 Hindi क्या निराश हुआ जाए MCQ Questions

Welcome to Gurukul with Arya Gautam
 Class 8 Hindi क्या निराश हुआ जाए 
MCQ Questions   क्या निराश हुआ जाए 


 प्रश्न 1. 
ईमानदारी को पर्याय समझा जाने लगा है -
(क) भीरुता का 
(ख) बेबसी का
(ग) मूर्खता का 
(घ) भोलेपन का। 
उत्तर :
(ग) मूर्खता का

प्रश्न 2. 
आजकल लोग उसमें दोष खोजने लगते हैं
(क) जो कुछ नहीं करता। 
(ख) जो कुछ करता है। 
(ग) जो भोले-भाले हैं। 
(घ) जो निरीह हैं। 
उत्तर :
(ख) जो कुछ करता है।


प्रश्न 3. 
'फलना-फूलना' का अर्थ है
(क) आगे बढ़ना 
(ख) खुश होना 
(ग) उन्नति करना 
(घ) मौज करना। 
उत्तर :
(ग) उन्नति करना 

प्रश्न 4. 
भारतवर्ष ने कभी भी अधिक महत्त्व नहीं दिया
(क) भौतिक वस्तुओं के संग्रह को। 
(ख) काम-क्रोध को 
(ग) लोभ-मोह को 
(घ) मान-सम्मान को। 
उत्तर :
(क) भौतिक वस्तुओं के संग्रह को।

प्रश्न 5. 
आज भी भारतीय समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है
(क) ईमानदारी को 
(ख) उच्च आदर्शों को 
(ग) परोपकार को 
(घ) धर्म को। 
उत्तर :
(ख) उच्च आदर्शों को 

प्रश्न 6. 
'क्या निराश हुआ जाए' पाठ के लेखक हैं
(क) हरिशंकर परसाई 
(ख) जयशंकर प्रसाद 
(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी 
(घ) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर :
(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी 

प्रश्न 7. 
आजकल समाचार-पत्रों में क्या छपते हैं? 
(क) ठगी एवं डकैती 
(ख) चोरी और तस्करी 
(ग) भ्रष्टाचार 
(घ) उपर्युक्त सभी 
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 8. 
प्रत्येक व्यक्ति को किस दृष्टि से देखा जाता है? 
(क) घृणा की दृष्टि से 
(ख) प्रेम की दृष्टि से
(ग) संदेह की दृष्टि से 
(घ) मित्र की दृष्टि से
उत्तर :
(ग) संदेह की दृष्टि से 

प्रश्न 9. 
कौन कानून की त्रुटियों का लाभ उठाने से संकोच नहीं करते? 
(क) अफसर 
(ख) देशभक्त 
(ग) धर्म भीरु
(घ) युद्धवीर 
उत्तर :
(ग) धर्म भीरु


प्रश्न 10. 
लेखक ने टिकट बाबू को कितने का नोट दिया? 
(क) पचास
(ख) सौ 
(ग) दस
(घ) बीस 
उत्तर :
(ख) सौ

रिक्त स्थानों की पूर्ति - 

प्रश्न 11. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गये सही शब्दों से कीजिए

  1. आजकलं ईमानदारी से काम करने वाले को ................... समझा जाता है। (मूर्ख/मन्द बुद्धि)
  2. बुराई में रस लेना .............. बात है। (अच्छी /बुरी)
  3. उसके चेहरे पर विचित्र. की गरिमा थी। ................. (असंतोष/सन्तोष) 
  4. लेकिन अभी भी ............... की ज्योति बुझी नहीं है। (आशा/साहस) 

उत्तर : 

  1. मूर्ख 
  2. बुरी 
  3. सन्तोष 
  4. आशा 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 12. 
आज हर व्यक्ति किस दृष्टि से देखा जा रहा है? 
उत्तर : 
आज हर व्यक्ति संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। 

प्रश्न 13. 

आज के जमाने में कौन फल-फूल रहे हैं? 
उत्तर :
आज के जमाने में झूठ और फरेब का रोजगार करने वाले फल-फूल रहे हैं। 

प्रश्न 14. 
भारतवर्ष कानून को सदा किस रूप में देखता आ रहा है? 
उत्तर :
भारतवर्ष कानून को सदा धर्म के रूप में देखता आ रहा है। 

प्रश्न 15. 
टिकट बाबू ने कितने रुपये लेखक को वापिस किए थे? 
उत्तर :
टिकट बाबू ने लेखक को नब्बे रुपये वापिस किए थे। 

प्रश्न 16. 
धर्मभीरू लोगों की क्या मनोवृत्ति बन गई है? 
उत्तर : 
धर्मभीरु लोगों की मनोवृत्ति कानून की त्रुटियों का लाभ उठाने की बन गई है।

 प्रश्न 17. 

लेखक के अनुसार भारतवर्ष की क्या विशेषता रही है? 
उत्तर : 
भारतवर्ष की नैतिक मूल्यों को महत्त्व देने की विशेषता रही है। 

प्रश्न 18. 
बस-यात्री किस पर शक करने लगे थे और क्यों ? 
उत्तर :
बस यात्री ड्राइवर पर शक करने लगे थे। 

प्रश्न 19. 
कविवर रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने भगवान से क्या प्रार्थना की थी?
उत्तर :
"हे प्रभो! मुझे ऐसी शक्ति दो कि मैं तुम्हारे ऊपर सन्देह न करूं।" 

प्रश्न 20. 
'मेरा मन कभी-कभी बैठ जाता है' लेखक ने ऐसा क्यों कहा? 
उत्तर : 
आये दिन समाचार-पत्रों में चोरी, डकैती, तस्करी व भ्रष्टाचार की खबरें पढ़कर मन बैठ जाता है। 

प्रश्न 21. 
किन व्यक्तियों में अधिक दोष दिखाए जाते हैं? 
उत्तर :
जो जितने ऊँचे पद पर हैं उनमें दोष दिखाए जाते हैं।

प्रश्न 22.
लेखक के अनुसार चिन्ता का विषय क्या है? 
उत्तर : 
हर आदमी का दोषी दिखना चिन्ता का विषय है 

प्रश्न 23.
ईमानदारी को लोग किसका पर्याय मानने लगे
उत्तर :
ईमानदारी को लोग मूर्खता का पर्याय मानने लगे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post