Jac board 10th Model paper Social Science Subjective Question

Welcome to Gurukul with Arya Gautam



      झारखंड शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद
                         मॉडल प्रश्न पत्र 2025
Social Science           Subjective Question

अति लघु उत्तरीय प्रश्न। Very short answer type question.

31. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते है? What do you mean by Nationalism?

राष्ट्रवाद राष्ट्र के प्रति प्रेम और लगाव की एक भावना है। राष्ट्रवाद अपने राष्ट्र के भौगोलिक, सांस्कृतिक और समाज में रहनेवाले लोगों में प्रेम और एक्ता की भावना है l

32. साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया था ? What was the purpose behind the constitution of Simon Commission?

साइमन कमीशन भारत में संवैधानिक सुधारों के लिए गठित किया गया आयोग था। इसका गठन 1927 में किया गया था और इसका नाम इसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन के नाम पर रखा गया था।

33. मानव निर्मित संसाधन के पांच उदाहरण दे Give five examples of Man-Made resources?

मानव निर्मित संसाधन के उदाहरण वाहन, इमारत, कपड़ा, मोबाइल फोन, कंप्यूटर इत्यादि l

34. जैव विविधता क्या है? What is Biodiversity?

प्रकृति में अनेक जीव पाए जाते हैं। इनमें अनेक प्रकार के पेड़-पौधे और जंतु पाए जाते हैं। ये एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। जीवों में विभिन्नता ही जैव विविधता है।

35. सामुदायिक सरकार किसे कहते है? What is Community Government?

सामुदायिक सरकार एक भाषायी समुदाय के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार है तथा इसके पास कई मुद्दों से संबंधित शक्तियाँ होती हैं जैसे कि सांस्कृतिक, भाषायी, शैक्षिक इत्यादि।

36. शहरीकरण किसे कहते है? What is Urbanization? 

किसी गाँव का शहर या कस्बे के रूप में विकसित होने की प्रक्रिया को शहरीकरण कहते हैं। शहरीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लोग ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर पलायन करते है l

37. प्रति व्यक्ति आय क्या होती है? What is per capita income?

प्रति व्यक्ति आयः जब देश की कुल आय को उस देश की जनसंख्या से भाग दिया जाता है तो जो राशि मिलती है उसे हम प्रति व्यक्ति आय कहते हैं। प्रति व्यक्ति आय को औसत आय के नाम से भी जाना जाता है l

38. बाजार का क्या अर्थ है? What is Market?

अर्धशास्त्र में बाजार शब्द से अभिप्राय किसी विशेष स्थान से नहीं है बल्कि ऐसे क्षेत्र से है जहाँ किसी वस्तु की सारे बाजार में एक ही कीमत प्रचलित होने की प्रवृत्ति पाई जाती है। सामान्य अर्थ में बाजार से अभिप्राय उस स्थान से होता है जहाँ क्रेता तथा विक्रेता वस्तु का सौदा करने के लिए किसी जगह एकत्र होते हैं।


लघु उत्तरीय प्रश्न । Short type question.

39. कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभाव का वर्णन करो

What were the effects of World War I on the agricultural economy?

प्रथम विश्वयुद्ध ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थ. जों को गहराई से प्रभावित किया था, और कृषि क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा।


कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभाव

1. फसल की मांग में वृद्धिः युद्ध के दौरान सैनिकों और आम जनता के लिए खाद्यान्न की मांग में अत्यधिक वृद्धि हुई। इससे कृषि उत्पादों की कीमतें बढ़ीं और किसानों की आय में वृद्धि हुई।

2.कृषि क्षेत्र में निवेशः युद्ध के दौरान सरकारों ने कृषि क्षेत्र में अधिक निवेश किया ताकि खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

3. नई फसलों का विकासः युद्ध के दौरान खाद्यान्न की कमी को पूरा करने के लिए नए प्रकार की फसलों को विकसित किया गया।

40. मुद्रण इतिहास में गुटेनबर्ग प्रेस की भूमिका की चर्चा कीजिए ?

What were the key significances and impacts of the Gutenberg press in print history?

योहान गुटेन्बर्ग एक जर्मन सुनार तथा अन्वेषक था जिसने यूरोप में चल प्रकार की मुद्रण तकनीक की खोज की थी।

गुटेनबर्ग एक व्यापारी का बेटा था और वह खेती की एक बड़ी रियासत में पल-बढ़कर बड़ा हुआ था। वह बचपन से ही तेल और जैतून पेरने की मशीनें देखता आया था। बाद में उसने पत्थर पर पॉलिश करने की कला सीखी. फिर एक कुशल सुनार बन गया और शीशे को इच्छित आकृतियों में गढ़ने में विशेषज्ञता प्राप्त की जिससे टूम-छल्ले बनते थे (टूम-छल्ले  एक प्रकार के सस्ते व निम्न के आभूषण होते थे) उसने अपने ज्ञान और अनुभव का प्रयोग अपने नए आविष्कार में किया । जैतून प्रेस ही प्रिंटिंग प्रेस का प्रतिदर्श बना और साँचे का उपयोग अक्षरों की धातुई आकृतियों को गढ़ने के लिए किया गया। उसने पहली पुस्तक. बाइबिल. छापी जो 42 पंक्तियों में थी।


41. वन संरक्षण के उपायों का वर्णन करे? What are the measures of forest conservation?

• वनों की कटाई को नियंत्रित करें. वनों को काटने और वृक्षारोपण की दरों में समान अनुपात होना चाहिए.

• वनों को आग से बचाने के लिए निरीक्षण गृह और अग्निरक्षा पथ बनाएं.

• वनों को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें.

• वनों के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाएं.

42. मोटे अनाज से क्या तात्पर्य है ?

What are millets?

मोटे अनाज या मिलेट्स ऐसे अनाज हैं जिनमें चावल या गेहूं की तुलना में अधिक चोकर और रेशे होते हैं। ये अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

मोटे अनाज के उदाहरण

ज्वारः ज्वार को रोटी, पराठा या दही के साथ खाया जा सकता है। यह प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है।

बाजराः बाजरा का इस्तेमाल खिचड़ी, दही या रोटी बनाने में किया जाता है। यह कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है।

43. लोकतांत्रिक सरकार में सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?

Why is power sharing necessary in a democratic government?

सत्ता की साझेदारी आवश्यक है :-

1 विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है।

2. राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है।

3. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्रा की आत्मा है।

4. सत्ता का केंद्रीकरण रोकता है और विभिन्न विचारों को एक मंच पर लाता है, जिससे समाज में संतुलन और स्थिरता बनी रहती है।

5. सत्ता का एक हाथ में केंद्रित होने से होने वाले दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।

44. जातिवाद के दुष्प्रभाव क्या है? What are the Negative effects of casteism?

जातिवाद एक जटिल सामाजिक समस्या है जो समाज के हर पहलू को प्रभावित करती है। इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हैं:

1. समाज में दरार: जातिवाद समाज को विभिन्न जातियों में बांटता है, जिससे उनके बीच दूरियां बढ़ती हैं और एकता कमजोर होती है।

2. असमानताः उच्च जाति के लोगों को अधिक अधिकार और सुविधाएं मिलती हैं, जबकि निम्न जातियों के लोगों को भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

3. विश्वास की कमी: जातिवाद के कारण लोगों के बीच अविश्वास और शत्रुता बढ़ती है, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है।

45. चुनाव आयोग के प्रमुख कार्यों को स्पष्ट कीजिए ? Explain the main function of the election commission?

चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है जो भारत में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए जिम्मेदार है। इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

1. निर्वाचन का आयोजनः लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों का आयोजन करना।

2. मतदाता सूची का रखरखावः मतदाता सूची का निर्माण

3. निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षणः चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण करना और सुनिश्चित करना कि यह निष्पक्ष और स्वतंत्र हो।


46. इंटरनेट से क्या लाभ हो रहा है? What are the benefits of Internet?

इंटरनेट ने हमारे जीवन को कई तरह से बदल दिया है और हमें कई लाभ पहुंचाए हैं। आइए कुछ प्रमुख लाभों के बारे में जानते हैं:

1. इंटरनेट पर किसी भी विषय पर जानकारी उपलब्ध है। आप कुछ ही क्लिक में किसी भी विषय पर लेख, वीडियो, या अन्य सामग्री पा सकते हैं।

2. इंटरनेट ने शिक्षा को आसान और सुलभ बना दिया है। ऑनलाइन वीडियो लेक्चर के माध्यम से हम घर बैठे ही ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

3. इंटरनेट ने दुनिया को एक छोटा सा गांव बना दिया है। आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर सकते हैं। (व्यापार)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न। Long answer type question.

47. जर्मनी एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें ? Describe the integration process of Germany in details?

18वी शताब्दी में जर्मनी अनेक राज्यों-प्रशिया, बावेरिया, सैकसनी आदि में बँटा हुआ था। इसलिए इसका आर्थिक विकास बहुत धीमा था। राष्ट्रीय चेतना के जागृत होने पर जर्मनी के विभिन्न राज्यों के लोगों ने एकीकरण की मांग करना आरम्भ कर दिया। 1815 ई. में जर्मनी के राज्यों को आस्ट्रिया के साथ मिलाकर एक जर्मन महासंघ की स्थापना की कोशिश की गयी। 1848 ई. में इनमें से बहुत से राज्यों में विद्रोह हुए। लोगों ने वहाँ के शासकों को संवैधानिक सुधार करने तथा जर्मनी का एकीकरण करने के लिए विवश किया। इस उद्देश्य के लिए फ्रैंकफर्ट में एक राष्ट्रीय पार्लियामेंट बुलाई गयी। जिसे संविधान-निर्माण का कार्य सौंपा गया। परन्तु इस पार्लियामेंट को आस्ट्रिया के विरोध के कारण सफलता नहीं मिली। इसलिए इसके साथ दमनचक्र आरम्भ हो गया और बड़ी संख्या में क्रांतिकारियों को देश छोड़कर भागना पड़ा और अज्ञातवास करना पड़ा।


48. 1920 में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन के महत्व और प्रभाव का विश्लेषण करें। Analyze the significance and impact of the Non-Cooperation movement launched by Mahatma Gandhi in 1920?

1920 में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया असहयोग आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इस आंदोलन ने भारतीयों में राष्ट्रीय चेतना जगाई और ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुटता की भावना पैदा की।

असहयोग आंदोलन के महत्व

1. इस आंदोलन ने अहिंसा के माध्यम से ब्रिटिश शासन को चुनौती देने का एक नया तरीका दिखाया।

2. असहयोग आंदोलन एक व्यापक जन-आंदोलन था जिसमें सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

3. आंदोलन के दौरान स्वदेशी का प्रचार किया गया जिससे भारतीय उद्योगों को बढ़ावा मिला।

असहयोग आंदोलन के प्रभाव

1. इस आंदोलन ने ब्रिटिश शासन पर काफी दबाव डाला और उन्हें अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया।

2. स्वदेशी के प्रचार के कारण भारतीय उद्योगों का विकास हुआ।

49. बहुउद्देशीय परियोजनाओं की भूमिका को देश के विकास के संदर्भ में समझाएं। दामोदर वैली कापरिशन का उदाहरण लेकर इसके विभिन्न घटकों और लाभों का वर्णन करें

बहुउद्देशीय परियोजनाएं ऐसी बड़ी इंजीनियरिंग परियोजनाएं होती हैं जिनका उद्देश्य एक से अधिक उद्देश्यों को पूरा करना होता है। ये परियोजनाएं आमतौर पर नदियों पर बनाई जाती हैं और इनके माध्यम से सिंचाई, बिजली उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, पेयजल आपूर्ति, उद्योगों को पानी की आपूर्ति, मछली पालन आदि जैसे कई उद्देश्यों को पूरा किया जाता है।
देश के विकास में बहुउद्देशीय परियोजनाओं का महत्व

1. सिंचाई: ये परियोजनाएं कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देती हैं और खाद्य उत्पादन में वृद्धि करती हैं।

2. बिजली उत्पादनः जलविद्युत उत्पादन के माध्यम से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं।

3. बाढ़ नियंत्रणः बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करके लोगों और संपत्ति की सुरक्षा करती हैं।

दामोदर घाटी परियोजनाः एक उदाहरण

दामोदर घाटी परियोजना भारत की सबसे पुरानी और सफल बहुउद्देशीय परियोजनाओं में से एक है।

दामोदर घाटी परियोजना भारत की सबसे पुरानी और सफल बहुउद्देशीय परियोजनाओं में से एक है।

दामोदर घाटी परियोजना के प्रमुख घटकः बांधः तिलैया, मैथन, कोनार और पंचेत जैसे कई बांधों का निर्माण किया गया है। ये बांध बाढ़ के पानी को रोकने और सिंचाई के लिए पानी संग्रहित करने का काम करते हैं।

50. संघीय सरकार की मुख्य विशेषताएँ क्या है?

What are the key characteristics of a federal government?

संगीत सरकार के मुख्य विशेषताएं निम्न हैः

(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।

(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।

(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।

(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

51. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका एवं कार्यों की चर्चा करे? Describe the roles and responsibilities of political parties in democracy?

राजनीतिक दल- ऐसे लोगों का समूह, जो एक जैसे विचार रखते हैं और

जो देश की विभिन्न समस्याओं पर एकमत होते हैं जैसे राजनीतिक दल

का नाम दिया जाता है।

(क) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और अपने उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मत से जिताने का प्रयत्न करते हैं।

(ख) राजनीतिक दल अलग-अलग नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं और उनका समर्थन हासिल करने का प्रयत्न करते हैं।

ग) राजनीतिक पार्टियाँ देश के कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

(घ) लोकतंत्र में राजनीतिक दल प्रचार के विभिन्न साधनों द्वारा जनता में जागृति पैदा करते हैं


52. भारत में पाई जानेवाली विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दीजिए Describe the different types of roadways found in India?

1. ग्रामीण सड़कें : ये सड़कें गांवों को जिला सड़कों से जोड़ती हैं। ये सड़कें प्रायः कच्ची, संकरी तथा भारी वाहन यातायात के अनुपयुक्त होती हैं। इनका निर्माण एवं रख-रखाव ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाता है।

2. जिला सड़कें : ये सड़कें बड़े गांवों एवं कस्बों को एक-दूसरे से तथा जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। ये अधिकांशतया कच्ची होती हैं। इनका निर्माण एवं रख-रखाव जिला परिषदों या सम्बंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है।

3. प्रांतीय राजमार्ग : ये एक राज्य के भीतर व्यापारिक एवं सवारी यातायात के मुख्य आधार होते हैं। ये राज्य के प्रत्येक कस्बे को राज्य की राजधानी, सभी जिला मुख्यालयों, राज्य के महत्वपूर्ण स्थलों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से संलग्न क्षेत्रों के साथ जोड़े हैं। इन राजमार्गों का निर्माण व रख-रखाव करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होती है।

4. राष्ट्रीय राजमार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे देश के महत्वपूर्ण स्थानों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। ये जमार्ग देश की चौड़ाई एवं लंबाई के अनुसार बिछाये गये हैं। ये राज्यों की राजधानियों, बंदरगाहों, औद्योगिक व खनन क्षेत्रों तथा राष्ट्रीय महत्व के शहरों एवं कस्बों को जोड़ते हैं







2 Comments

Previous Post Next Post