अध्याय 1 : रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction and Equation ) class 10

Welcome to Gurukul with Arya Gautam

Chapter 1 रासायनिक अभिक्रिया एव

Jac Board Class 10 science chapter 1: रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण


jac Class 10 

अध्याय 1 : रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction and Equation )

♦ रासायनिक अभिक्रिया :- जब दो या दो से अधीक अभिकारकों को मिलाया मिलाया जाता है, तो इसके फलस्वरूप नए पदार्थ का निर्माण होता है

उदहारण :-  H+ Cl2   →  2HCl

♦ संतुलित रासायनिक समीकरण :- ऐसा रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकारक और उत्पाद, दोनों और क परमाणु संख्या समान होता है | उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है |

उदाहरण:- H+ Cl2   →  HCl

                             ⇓

            H+ Cl2   →  2HCl

♦ रासायनिक समीकरण :- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारक तथा उत्पाद को उनके सूत्रों के माध्यम से लिखना रासायनिक समीकरण कहलाता है |

उदहारण :- हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड 

                               ⇓

          H+ Cl2   →  2HCl

♦ अभिकारक :- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले तत्वों या पदार्थो को अभिकारक कहते है | 

उदहारण :- H+Cl2  →2HCl

                              अभिकारक 

♦ उत्पाद :- रासायनिक अभिक्रिया के बाद बन्ने वाले नए पदार्थो को उत्पाद कहते है |

उदहारण :- H+Cl2  →2HCl

                                               उत्पाद 

♦ संक्षारण :- जब कोई धातु अपने आस पास के अम्ल आर्द्रता तथा नमी के संपर्क में आता है , तो उस पर एक अवांछन्य परत चढ़ जाती है ( संक्षारित हो जाती है ) इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते है |

♦ विकृतगंधिता :- जब वसायुक्त अथवा तेलीय खाद पदार्थ लम्बे समय तक रखा जाता है , तो उसके स्वाद एवं गंध में कुछ परिवर्तन हो जाता है , जिसे विकृतगंधिता कहते है |

अभिक्रियाएँ - Reactions

♦ संयोजन अभिक्रिया :- ऐसी अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करती है , तो उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं | 

उदहारण :-

  • C + O2 → CO2
  • H + O2 → H2O
  • Mg + O2 → MgO

♦ वियोजन अभिक्रिया :- आयसी अभिक्रिया जिसमे एकल अभिकारक टूट कर छोटे – छोटे उत्पाद का निर्माण करती है , तो उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं | 

उदहारण :- 

    1. CaCO3 → CaO + CO2
    2. 2AgCl → 2Ag + Cl2
    3. 2H2O → 2H2O + O2
    4. 2pb(NO3)2 → 2pbO+4NO2 + O2

♦ विस्थापन अभिक्रिया:-  ऐसी अभिक्रिया जिसमे अधिक क्रियाशील अभिकारक कम क्रियाशील अभिकारक को उसके यौगिक से विस्थापित कर देती है तो उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं | 

उदाहरण:-  

a.) जिंक + कॉपर सल्फेट → जिंक सल्फेट + कॉपर 

 Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu

b.) आयरन + कॉपर सल्फेट → आयरन सल्फेट + कॉपर 

 Fe + CuSO4 → FeSO4+ Cu

c.) लेड + कॉपर क्लोराइड → लेड क्लोराइड + कॉपर 

Pb + CuCl2 → pbCl2 + Cu

♦ द्विविस्थापन अभिक्रिया:- ऐसी अभिक्रिया जिसमे अभिकरकों के बिच आयनों का आदान – प्रदान होता है , तो उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं |

उदाहरण:- 

a.) सोडियम सल्फेट+ बेरियम क्लोराइड → बेरियम सल्फेट + सोडियम क्लोराइड 

NaSO4 + BaCl2 → BaSO4 + 2NaCl 

♦ उश्मक्षेपी अभिक्रिया:- ऐसीअभिक्रिया जिसमे उत्पाद के साथ – साथ ऊष्मा उत्पन्न होती है , तो उसे उश्मक्षेपी अभिक्रिया कहते है |

उदाहरण:-  

a.) कार्बन + ऑक्सीजन → कार्बन डाइऑक्साइड + उष्मा 

C + O2 → CO2 + ऊष्मा 

b.) कैल्सियम ऑक्साइड + जल → बुझा हुआ चुना + उष्मा 

CaO + H2O → Ca(OH)2 + उष्मा 

c.) ग्लूकोज़ + ऑक्सीजन → कार्बन डाइऑक्साइड + जल  + ऊर्जा 

6 H 12 O 6 + 6O 2 → 6CO 2 + 6H 2 O + ऊर्जा

♦ ऊष्माशोषी अभिक्रिया:- ऐसी अभिक्रिया जिसमे अभिक्रिया के समय उष्मा की आवश्यकता होता है तो उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते है | 

उदाहरण:- 

  1. CaCO3 → CaO + CO2
  2. 2AgCl → 2Ag +Cl2

♦ उपचयन अभिक्रिया:-  किसी अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि ( बढ़ना ) होती है , या हाइड्रोजन का ह्रास (कमी ) होता है तो उसे उपचयन अभिक्रिया कहते है | 

उदाहरण:- 

a.) कैल्सियम + ऑक्सीजन → कैल्सियम ऑक्साइड 

Ca + O2 → CaO

b.) सोडियम + ऑक्सीजन → सोडियम ऑक्साइड 

Na + O2 → Na2O

♦ अपचयन अभिक्रिया:- जब किसी अभिक्रिया के समय किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास या हाइड्रोजन का योग होता है , तो उसे अपचयन अभिक्रिया कहते है | 

उदाहरण:- 

a.) कॉपर ऑक्साइड + हाइड्रोजन → कॉपर + जल 

CuO + H2 → Cu + H2O

उपचयन:- O2 का बढ़ना H2 का घटना 

अपचयन:- H2 का बढ़ना O2 का घटना 

b.) जिंक ऑक्साइड + कार्बन → जिंक + कार्बन मोनोऑक्साइड 

ZnO + C → Zn + CO

♦ रेडोक्स अभिक्रिया :- ऐसी अभिक्रिया जिसमे एक अभिकारक उपचयन तथा दूसरा अभिकारक अपचयन होता है , तो उसे रेडोक्स अभिक्रिया या उपचयन अपचयन अभिक्रिया कहते हैं | 

उदाहरण:- 

a.) CuO + H2 → Cu + H2O

यहाँ ,

  अभिक्रिया में हाइड्रोजन ( H ) उपचयित होकर HO तथा CuO अपचयित होकर Cu बनता है |

b.) ZnO + C → Zn + CO

♦ अवक्षेपण अभिक्रिया:-  ऐसी अभिक्रिया जिसके उत्पाद के निर्माण में अवक्षेप का भी निर्माण होता है , तो उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते  हैं | 

उदाहरण:-  

a.) सोडियम सल्फेट + बेरियम क्लोराइड → बेरियम सल्फेट सोडियम क्लोराइड 

Na2SO4 + BaCl2 → BaSO4 + NaCl

2024 Syllabus में शामिल जिसे पढ़ना ही है |

  • समीकरण लिखना 
  • संतुलित रासायनिक समीकरण का महत्व 
  • रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार 
  • क्या आपने दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के प्रभाव को देखा है ? ? 
  • संरक्षण 

 Jac Board 2024  syllabus पर आधारित प्रश्न उत्तर |

Q1.) रासायनिक समीकरण को लिखना 

उत्तर:- रासायनिक समीकरण लिखने के लिए, आपको पहले अभिकारकों और उत्पादों को जानना होगा। मान लीजिए कि आपके पास अभिकारक के रूप में Mg, O2 है और MgO इसका उत्पाद है। अभिकारकों के बीच + का चिन्ह लगाएं और उन्हें बायीं ओर लिखें। इसके बाद → का चिन्ह लगाएं और फिर दाईं ओर उत्पाद लिखें।

Q2) संतुलित रासायनिक समीकरण का क्या महत्व है ?

उत्तर:-  संतुलित रासायनिक समीकरण का महत्व ये है कि:

  • यह रासायनिक प्रतिक्रिया का प्रतिनिधित्व करता है.
  • यह अभिकारक और उत्पाद दोनों पक्षों पर प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की समान संख्या दिखाता है.
  • यह सटीक रूप से प्रतिनिधित्व करता है.

Q3.) रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार लिखें ?

उत्तर:- रासायनिक अभिक्रियनों के प्रकार निम्नलिखित है :- 

  1. संयोजन अभिक्रिया 
  2. वियोजन अभिक्रिया 
  3. विस्थापन अभिक्रिया 
  4. द्विविस्थापन अभिक्रिया 
  5. उश्मक्षेपी अभिक्रिया 
  6. उश्माशोषी अभिक्रिया
  7. उपचयन अभिक्रिया 
  8. अपचयन अभिक्रिया 
  9. रेडोक्स अभिक्रिया 
  10. अवक्षेपण अभिक्रिया

Q4.) क्या आपने दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के प्रभाव को देखा है ?

उत्तर:- हाँ, दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के कई प्रभाव देखे जा सकते हैं:-

  • लोहे में जंग लगना
  • भोजन का खराब हो जाना
  • संक्षारण

Q5.) संरक्षण क्या है 

उत्तर:- संरक्षण का मतलब है, किसी चीज़ को बाहरी ताकतों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किया गया कोई भी उपाय. संरक्षण के ज़रिए, जीवों सहित भौतिक वस्तुओं, प्रणालियों, और नागरिक और राजनीतिक अधिकारों जैसी अमूर्त चीज़ों को बचाया जा सकता है |

Q1.) वायु में जलने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यूँ किया जाता है ?

उत्तर:- क्योंकि यह वायुमंडलीय गैसों से अभिक्रिया कर ओने ऊपर एक परत चढ़ा लेती है जिसे साफ़ करना अति आवश्यक है वरना ये वायु से अभिक्रिया नही कर पायेगा जिसके कारन जलेगा नही अत: इसलिए इसे जलने से पहले साफ़ किया जाता है |

Q2.) निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :-

  1. हाइड्रोजन + क्लोरिन → हाइड्रोजन क्लोराइड 
  2. बेरियम क्लोराइड + एलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट+ एलुमिनियम क्लोराइड 
  3. सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोऑक्साइड + हाइड्रोजन 

उत्तर:- 

  1. H2 + Cl → 2HCl
  2. 3BaCl3 + Al2 (SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3
  3. 2Na + 2H2O → 2Na (OH) + H2

Q3.) निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :-

  1. जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलियन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलियन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |
  2. सोडियम हाइड्रोऑक्साइड का विलियन ( जल में) ह्य्द्रोक्लोरिक अम्ल का विलियन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम  (क्लोराइड का विलियन) तथा जल बनाते हैं |

उत्तर:- 

  1. BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → NaCl (aq) + BaSO4(aq)
  2. NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H2O (l)

Q4.) किसी पदार्थ के ‘X’ के विलियन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है |

A.) पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र ?

B.) पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया ? 

उत्तर:-

A.) पदार्थ ‘X’ का नाम कैसियम ऑक्साइड तथा इसका सूत्र ‘CaO’ है |

B.) CaO(S) + H2O → Ca(OH)2 (aq) 

Q5.) निम्न अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए :

  1. 4Na(s) + O2 → 2Na2O(s) 
  2. CuO(s) + H2 (g) →O Cu (s) + H2O (l)

उत्तर:-

A.) उपचयित पदार्थ → सोडियम( Na )

अपचयित पदार्थ → ऑक्सीजन (O2)

B) उपचयित पदार्थ → हाइड्रोजन 

अपचयित पदार्थ → कॉपर (II) ऑक्सीजन 

Q6.) जब लोहे की किल को कॉपर सल्फेट के विलियन में डुबाया जाता है , तो विलियन का रंग क्यों बदल जाता है ?

उत्तर:- क्योंकि लोहा कॉपर से अधिक क्रियाशील होने के कारन कॉपर को कॉपर सल्फेट के विलियन से विस्थापित कर देती है , तथा हरे रंग के आयरन सल्फेट का निर्माण होता है | इसीलिए हमें हरे रंग का विलियन दिखाई देता है | 

    fe + CuSO4 → Cu + feSO4

Q7.) 2PbO (s) + C (s) → 2Pb(s) + CO2 (g) में असत्य बताऐं ?

उत्तर:- (a) सीसा अपचयित हो रहा है |

(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है |

(c) कार्बन अपचयित हो रहा है |

(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है

Q8.) Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

उत्तर:- विस्थापन आभिक्रिया 

Q9.) लौह चूर्ण तनू हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ?

उत्तर:- हाइड्रोजन गैस एंव आयन क्लोरिक बनता है | 

HCl + Fe → H2 + FeCl3

Q10.) सिल्वर के शोधन में , सिल्वर नाइट्रेट के विलियन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है | इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए ?

उत्तर:- जब सिल्वर नाइट्रेट के विलियन में कॉपर को मिलाया जाता है तो , कॉपर क्योंकि कॉपर सिल्वर से अधिक क्रियाशील होता है |

2AgNO3(ag) + Cu (s) → Cu (NO3)2 (aq) + 2ag(s) 

Q11.) संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ? 

उत्तर:- ऐसे रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकारक और उत्पाद दोनों ओर का परमाणु संख्या सामान होता है , तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहा जाता है | द्रव्यमान सरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है | 

Q12.) निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए :- 

  1. हाइड्रोजन सल्फेट गैस में वायु में दहन होने पर जल एंव सल्फर डाइऑक्साइड बनता है |
  2. नाइट्रोजन , हाइड्रोजन गैस से संयोग कर अमोनिया बनता है 
  3. एलुमिनियम सल्फेट , बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया कर एलुमिनियम क्लोराइड तथा बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है ?
  4. पौटेशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया कर पौटेशियम हाइड्रोऑक्साइड एंव हाइड्रोजन गैस देती है |

उत्तर:- 

  1. 2H2S + 3O2 → 2H2O + 2SO2
  2. N2 + 3H2 → 2NH3
  3. Al2 (SO4)3 + 3BaCL2 → 2AlCl3 + 3BaSO4
  4. 2K + 2H2O → 2KOTw Smart Classes- Smart  for .
 to Top

Post a Comment

Previous Post Next Post