Important Days


 Important Days In Hindi MCQs

1.नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

[A] 6 मई

[B] 7 मई

[C] 8 मई

[D] 9 मई


Hide Answer


Correct Answer: D [9 मई]

Notes:

एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस 9 मई को मनाया जाता है। रवींद्र जयंती को लोकप्रिय रूप से पोचिशी बोइशख कहा जाता है और पूरे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में औपचारिक रूप से और जश्न मनाया जाता है। उन्होंने 2230 से अधिक गीतों की रचना की। उनके गीतों को रविन्द्र गीत कहा जाता है। रविन्द्र नाथ टैगोर ने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गानों की रचना की।टैगोर पश्चिम में भारतीय संस्कृति को पेश करने में अत्यधिक प्रभावशाली थे और उन्हें आम तौर पर आधुनिक भारत के उत्कृष्ट रचनात्मक कलाकार के रूप में जाना जाता है। टैगोर की बंगाली कविताओ के अंग्रेजी अनुवाद गीतांजलि के लिए उन्हें 1913 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनके साहित्य का अंग्रेजी, डच, जर्मन, स्पेनिश, और अन्य यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

2.विश्व थियेटर दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 25 मार्च

[B] 26 मार्च

[C] 27 मार्च

[D] 28 मार्च


Hide Answer


Correct Answer: C [27 मार्च]

Notes:

विश्व थियेटर दिवस 27 मार्च को मनाया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय थियेटर संस्थान द्वारा मनाया जाता है। पहली बार विश्व थियेटर दिवस का संदेश जीन कॉस्टेओ द्वारा 1962 में लिखा गया। उसके बाद से यह हर बार 27 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थियेटर कला का सम्पूर्ण विश्व में प्रचार करना है। 2018 थियेटर दिवस मेसेज नीना ली एक्विनो ने दिया।

3.विश्व जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 22 मार्च

[B] 22 अप्रैल

[C] 22 मई

[D] 22 जून


Hide Answer


Correct Answer: C [22 मई]

Notes:

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जैव विविधताओं की सुरक्षा करना है।

4.विश्व गौरैया दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 18 मार्च

[B] 19 मार्च

[C] 20 मार्च

[D] 22 मार्च


Hide Answer


Correct Answer: C [20 मार्च]

Notes:

 विश्व गौरेया दिवस 20 मार्च को मनाया जाता है।गौरैया की घटती संख्या को लेकर यह दिवस मनाए जाने लगया और साल 2010 में पहली बार गौरैया दिवस मनाया गया था।रिपोर्ट्स के अनुसार गौरैया की संख्या में करीब 60 फीसदी तक कमी आ गई है। इस दिवस का उद्देश्य गौरैया का चिड़िया का संरक्षण करना है।

5.विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 23 मार्च

[B] 24 मार्च

[C] 23 अप्रैल

[D] 24 अप्रैल


Hide Answer


Correct Answer: A [23 मार्च]

Notes:

विश्व मौसम दिवस 23 मार्च को WMO की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6.नेशनल कैडेट कोर डे कब मनाया जाता है?

[A] 21 अक्टूबर

[B] 23 नवंबर

[C] 25 दिसंबर

[D] 31 जनवरी


Hide Answer


Correct Answer: B [23 नवंबर]

Notes:

नेशनल कैडेट कोर डे 23 जनवरी को पहली बार NCC की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

7.बिकिनी डे किस देश में मनाया जाता है?

[A] जापान

[B] अमेरिका

[C] कनाडा

[D] फ्रांस


Hide Answer


Correct Answer: A [जापान]

Notes:

बिकिनी डे जापान में 1 मार्च को मनाया जाता है। यह 1 मार्च 1954 को हाइड्रोजन बम परीक्षण में पीड़ित लोगों के लिए मनाया जाता है।

8.अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 1 मई

[B] 3 मई

[C] 22 मई

[D] 11 मई


Hide Answer


Correct Answer: B [3 मई]

Notes:

अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाया जाता है।’अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का निर्णय वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के ‘जन सूचना विभाग’ ने मिलकर किया था।

9.भारत में झंडा दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 3 दिसम्बर

[B] 7 दिसम्बर

[C] 11 दिसम्बर

[D] 17 दिसम्बर


Hide Answer


Correct Answer: B [7 दिसम्बर]

Notes:

भारत में झंडा दिवस 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।

10.राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?

[A] 17 दिसम्बर

[B] 22 दिसंबर

[C] 20 दिसम्बर

[D] 25 दिसम्बर


Hide Answer


Correct Answer: B [22 दिसंबर]

Notes:

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

2 Comments

Previous Post Next Post